Gold-Silver Rate: सोना-चांदी खरीदने का सही मौका, बाजार खुलते ही चांदी ₹8 हजार गिरी, सोना भी सस्ता, जानें ताजा रेट

Gold-Silver Rate: सोना-चांदी खरीदने का सही मौका, बाजार खुलते ही चांदी ₹8 हजार गिरी, सोना भी सस्ता, जानें ताजा रेट


Last Updated:

Gold Silver Price 16 February: देशभर में सोने चांदी के भाव फिर धड़ाम से नीचे गिरे हैं. जिसके बाद आज भोपाल के सराफा में सोने का भाव बाजार शुरू होते ही ₹1,400 रुपए तो चांदी ₹8,240 रुपये सस्ती हुई है. अब अगर आप भी सोने की खरीदी का मन बना रहे हैं तो फटाफट रेट जानते जाइए.

Zoom

सोने और चांदी के दाम में आज फिर बड़ी गिरावट दर्ज हुई है. 

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी में पिछले कई दिनों से जारी गिरावट का दौर रुकने का नाम नहीं ले रही है. सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट वाला दौर तेज है. जहां पिछले एक हफ्ते में सोने के भाव ने बढ़त के बाद गिरावट और फिर बढ़त वाला दौर देखा है. इस कड़ी में आज राजधानी भोपाल के सराफा में सोने के भाव में ₹1,400 रुपए की गिरावट दिखी है तो वहीं चांदी ₹8,240 रुपए सस्ती हुई है. एमपी की राजधानी भोपाल में आज सोमवार (16 फरवरी) को भारतीय बाजार के मुताबिक, बाजार शुरू होने तक सोने और चांदी के भाव कुछ इस प्रकार हैं.

भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम
आज: 155,000 रुपए/10 ग्राम

भोपाल में चांदी का भाव
आज: 237,630 रुपए/1 किलो

महाशिवरात्रि में भी जारी है सोने में गिरावट
देशभर में पिछले दिनों से सोने-चांदी के भाव में गिरावट और बढ़त वाली आंख मिचौली का दौर जारी है. अगर पिछले एक हफ्ते की बात करें तो सोने में बढ़त के बाद बीते दिन बड़ी गिरावट दिखी थी. जिसके बाद आज फिर बाजार खुलते ही दाम धड़ाम से नीचे गिरे हैं. इसी बीच आज येलो मेटल कहे जाने वाले सोने के शुरुआती कारोबार में कितनी तेजी आई है यहां जाने. वहीं देश में आज गोल्ड-सिल्वर रेट कुछ इस प्रकार से हैं:

भारत में 24 कैरेट गोल्ड रेट
आज: 155,110 रुपए प्रति 10 ग्राम

भारत में चांदी का भाव
आज: 237,410 रुपए प्रति 1 किलो

हालमार्क ही है असली सोने की पहचान
अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी से समझौता न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है. भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है. हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोना खरीदें. अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आपके सोने में मिलावट भी हो सकती है तो हमेशा जांच परख कर ही खरीदी करें.

नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए आप अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें बाकीं रिपोर्ट और जानकारी के लिए देखते और पढ़ते रहिए News18 डिजिटल.

About the Author

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें



Source link