T20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान अभी जिंदा है! इस मैच से तय होगी किस्मत, समझें सुपर-8 में पहुंचने का समीकरण

T20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान अभी जिंदा है! इस मैच से तय होगी किस्मत, समझें सुपर-8 में पहुंचने का समीकरण


Afghanistan Super-8 Scenario: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान ने आखिरकार जीत का स्वाद चख लिया है. सोमवार को हुए मुकाबले में राशिद खान की अगुवाई वाली टीम ने यूएई को 5 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोला. बड़ा सवाल ये है कि क्या अब भी अफगानिस्तान सुपर-8 में पहुंच सकता है? जवाब है- हां, लेकिन ये इतना आसान नहीं होगा. अब अफगानिस्तान की किस्मत उनके हाथ में नहीं है. आइए समझते हैं अफगानिस्तान के सुपर-8 में पहुंचने का समीकरण क्या है?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान ने अब तक 3 मुकाबले खेले हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में अफगान को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी. इसके बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में अफगानिस्तान ने पूरी जान लगा दी, लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और डबल सुपर ओवर तक गए मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

सुपर-8 में कैसे पहुंचेगा अफगानिस्तान?

Add Zee News as a Preferred Source


बता दें कि ग्रुप-डी में अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, कनाडा और यूएई है. साउथ अफ्रीका ने पहले ही सुपर-8 में अपनी सीट कन्फर्म कर ली है. अब एक प्लेस के लिए न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और यूएई में जंग है. इस रेस में न्यूजीलैंड सबसे आगे है, लेकिन अफगानिस्तान भी रेस में है. हालांकि, उनकी किस्मत का फैसला वो खुद नहीं बल्कि कनाडा की टीम के हाथ में है.

स्थान टीम मैच खेले (P) जीत (W) हार (L) कोई परिणाम नहीं (NR) अंक (PTS) नेट रन रेट (NRR)
1  दक्षिण अफ्रीका (RSA – Q)  3 3  0    0 6 +1.477
2 न्यूजीलैंड (NZ)  3 2  1    0 4 +0.701
3 अफगानिस्तान (AFG)  3 1  2    0 2 -0.215
4 यूएई (UAE)  3 1  2    0 2 -0.797
5 कनाडा (CAN)  2 0  2    0 0 -1.526

अगर अफगानिस्तान को सुपर-8 में क्वालिफाई करना है तो सबसे पहले उन्हें आखिरी ग्रुप मैच में कनाडा को बुरी तरह हराना होगा. उन्हें अपने नेट रन रेट को भी न्यूजीलैंड से बेहतर करना होगा. अगर अफगानिस्तान इस मैच को जीतता है तो उनके 4 अंक हो जाएंगे. इसके अलावा उन्हें दुआ करनी होगी कि कनाडा के खिलाफ न्यूजीलैंड हार जाए. इस स्थिति में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के अंक बराबर (4) हो जाएंगे. फिर जिस टीम का नेट रन रेट बेहतर होगा, वो आगे सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर जाएगा. इसका मतलब साफ है कि अफगानिस्तान की किस्मत का फैसला कनाडा के हाथ में है.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: ईशान किशन से भी खतरनाक है ये बल्लेबाज… उड़ा रखी है गेंदबाजों की नींद



Source link