Most Maiden Overs for India in T20 World Cup: इन दिनों भारत और श्रीलंका में टी20 विश्व कप 2026 की धूम है. 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने 61 रनों से बाजी मारी. इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए हार्दिक पांड्या ने 3 ओवरों में 16 रन देकर 2 विकेट निकाले. इस स्पेल में उन्होंने एक मेडन ओवर डाला और एक खास लिस्ट में दूसरे नंबर पर कब्जा कर लिया. हार्दिक अब उन दिग्गजों के क्लब में शामिल हो चुके हैं, जिन्होंने टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने का कमाल किया है.
2007 से लेकर 2025 तक टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने का रिकॉर्ड हरभजन सिंह के नाम है, जिन्होंने 4 दफा ये कमाल किया है. इस ऑफ स्पिनर का अपने दौर में जलवा था. उनके सामने बल्लेबाज रनों के लिए तरसते थे. यही वजह है कि वो 24 डॉट बॉल डालने में सफल रहे थे.
12 बॉलर फेंक चुके हैं मेडन ओवर
अब तक 12 ऐसे बॉलर हैं, जिन्होंने टी20 विश्व कप के इतिहास में टीम इंडिया के लिए मेडन ओवर डालने का कमाल किया है. इनमें से हरभजन सिंह इकलौते ऐसे बॉलर हैं, जिन्होंने 4 बार ये कमाल किया है.
इन बॉलर ने फेंके 2-2 मेडन ओवर
तीन गेंदबाज ऐसे हैं, जिन्होंने 3 मेडन ओवर डाले हैं. इसमें हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार का नाम शामिल है. वहीं 2 बॉलर एस. श्रीसंत और अक्षर पटेल ने 2-2 मेडन ओवर फेंके हैं.
इन गेंदबाजों ने फेंका एक-एक मेडन ओवर
टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत के लिए एक मेडन ओवर डालने वालों की लिस्ट में पीयूष चावला, रवींद्र जडेजा, अमित मिश्रा, मोहम्मद शमी, आशीष नेहरा और इरफान पठान का नाम शामिल है.
टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा मेडन ओवर
4 मेडन ओवर- हरभजन सिंह
3 मेडन ओवर- हार्दिक पांड्या
3 मेडन ओवर- जसप्रीत बुमराह
3 मेडन ओवर- भुवनेश्वर कुमार
2 मेडन ओवर- एस. श्रीसंत
2 मेडन ओवर- अक्षर पटेल
1 मेडन ओवर- पीयूष चावला
1 मेडन ओवर- रविंद्र जडेजा
1 मेडन ओवर- अमित मिश्रा
1 मेडन ओवर- मोहम्मद शमी
1 मेडन ओवर- आशीष नेहरा
1 मेडन ओवर- इरफान पठान
ये भी पढ़ें: T20 क्रिकेट में पहली बार 700 विकेट… 27 साल के इस खूंखार बॉलर ने रचा इतिहास, पलक झपकते ही कर लेता है शिकार