इंदौर मेट्रो का 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार: सीएमआरएस ऑडिट के बाद शुरू होगा संचालन; इसी सप्ताह आ सकती है टीम – Indore News

इंदौर मेट्रो का 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार:  सीएमआरएस ऑडिट के बाद शुरू होगा संचालन; इसी सप्ताह आ सकती है टीम – Indore News




इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट में बड़ी प्रगति हुई है। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के अनुसार, सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहा तक करीब 11 किलोमीटर लंबा ट्रैक पूरी तरह तैयार हो चुका है। हालांकि, स्टेशनों के कुछ अंदरूनी कार्य अभी बाकी हैं, लेकिन दावा किया जा रहा है कि संचालन शुरू होने से पहले अधिकांश काम पूरा कर लिया जाएगा। सीएमआरएस (कमीशनर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी) की टीम इस सप्ताह सिक्योरिटी ऑडिट के लिए इंदौर पहुंच सकती है। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने उनके दौरे की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। टीम ट्रैक, थर्ड रेल (बिजली लाइन) और अन्य तकनीकी पहलुओं का निरीक्षण करेगी। जूनियर स्तर की टीम द्वारा बताए गए सुधारों को भी तुरंत पूरा किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सीएमआरएस टीम पहले अपने स्तर पर चेकिंग करेगी और रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके बाद मुख्य सीएमआरएस टीम मार्च के पहले सप्ताह में आकर फाइनल ऑडिट कर सकती है।सिक्योरिटी ऑडिट में एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) मिलते ही सुपर कॉरिडोर से रेडिसन स्टेशन तक 11 किमी हिस्से में मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा। दावा है कि एक साथ इतने लंबे ट्रैक पर मेट्रो का संचालन देश में पहली बार होगा। मार्च तक संचालन शुरू करने का प्रयास है, लेकिन अगर सीएमआरएस टीम के दौरे में कोई देरी हुई तो यह अप्रैल तक खिसक सकता है। मेट्रो अधिकारी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि समय पर सेवा शुरू हो सके, जिससे शहरवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिले। 24 घंटे चल रहा काम फिलहाल गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर स्टेशन-3 तक करीब 6 किमी में मेट्रो का संचालन चल रहा है। मार्च तक कुल 17 किमी (6 + 11) में यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा शुरू करने का लक्ष्य है। स्टेशनों के अंदरूनी काम तेजी से चल रहे हैं। 24 घंटे काम जारी है, रंगाई-पुताई और फिनिशिंग का कार्य युद्ध स्तर पर हो रहा है। मार्च-अप्रैल 2026 तक संभावित सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहा तक 11 किमी ट्रैक तैयार है। इसमें अतिरिक्त स्टेशन शामिल हैं, कुल 11 स्टेशन इस सेक्शन में हैं। सीएमआरएस ऑडिट के बाद यह हिस्सा चालू होने पर कुल संचालित लंबाई करीब 17 किमी हो जाएगी। कुल 11 स्टेशन इस सेक्शन में हैं • सुपर कॉरिडोर 2 • सुपर कॉरिडोर 1 • भवरसाला स्क्वायर • MR 10 रोड • ISBT / MR 10 फ्लाईओवर • चंद्रगुप्त स्क्वायर • हीरा नगर • बापट स्क्वायर • मेघदूत गार्डन • विजय नगर स्क्वायर • रेडिसन स्क्वायर / मालवीय नगर



Source link