Australia vs Sri Lanka: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दुनिया की सबसे खतरनाक टीमों में से एक ऑस्ट्रेलिया की टीम पापड़ बेल रही है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरे मुकाबले में उलटफेर का शिकार हो गई है. पहले जिम्बाब्वे ने हराया और अब श्रीलंका ने 8 विकेट से रौंदकर इतिहास रच दिया है. अब सवाल है कि ऑस्ट्रेलिया आखिर क्यों मेगा इवेंट में संघर्ष कर रही है, इसके बारे में हम आपको बताते हैं. अब ऑस्ट्रेलिया की टीम को सुपर-8 में जिम्बाब्वे की हार की दुआ ही पहुंचा सकती है.
बॉलिंग की वजह से हारा ऑस्ट्रेलिया
श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. ऑस्ट्रेलिया के ओपनर्स ने जोरदार शुरुआत की. हेड ने 27 गेंद में 54 जबकि 29 गेंद में 56 रन की पारी मिचेल मार्श ने भी खेल दी. लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया का मिडिल ऑर्डर कोलैप्स कर गया. इंग्लिस ने 27 और मैक्सवेल ने 22 रन की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 181 रन के स्कोर तक पहुंचाया. बैटिंग के बाद टीम की गेंदबाजी भी नाजुक देखने को मिली.
खल रही 3 दिग्गजों की कमी
ऑस्ट्रेलिया में टीम के 3 दिग्गज जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया को अपने दम पर कई बार अपनी गेंदबाजी के दम पर टीम को चैंपियन बनाया है. लेकिन इस वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं हैं. हम बात कर रहे हैं जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस की. पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं. इंजरी के चलते कमिंस टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए जबकि खूंखार मिचेल स्टार्क ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया. वहीं, जोश हेजलवुड टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड में थे लेकिन फिटनेस समस्याओं से बाहर नहीं निकल पाए और टूर्नामेंट से बाहर हो गए.
ये भी पढे़ं.. हाथ मिलाया और गले भी लगे… वसीम अकरम के साथ रोहित शर्मा की मुलाकात का VIDEO वायरल
अब दुआ ही करेगी काम
ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज श्रीलंका के महज 2 विकेट ही गिराने में कामयाब हुए. दोनों विकेट अनुभवी स्टोइनिस ने झटके. ऑस्ट्रेलिया के 5 गेंदबाजों का विकेट का खाता नहीं खुला बल्कि महंगे साबित हुए. श्रीलंका की तरफ से ओपनर पथुम निसांका ने ऑस्ट्रेलिया को धोया. उन्होंने 52 गेंद में 10 चौके और 5 छक्के जमाकर 100 रन की पारी खेली. इसके अलावा कुसल मेंडिस ने 51 रन की पारी खेली. अब जिम्बाब्वे बचे हुए 2 मैच में एक मुकाबला भी अच्छे अंतर से जीत जाती है तो ऑस्ट्रेलिया के लिए सुपर-8 के दरवाजे बंद हो जाएंगे. अब जिम्बाब्वे की हार की दुआ ही टीम के काम आ सकती है.