मंगलवार भस्म आरती दर्शन: भगवान महाकाल का भांग, चंदन और नवीन वस्त्र अर्पित कर दिव्य स्वरूप में श्रृंगार – Ujjain News

मंगलवार भस्म आरती दर्शन:  भगवान महाकाल का भांग, चंदन और नवीन वस्त्र अर्पित कर दिव्य स्वरूप में श्रृंगार – Ujjain News




विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार तड़के चार बजे भस्म आरती के दौरान मंदिर के कपाट खोले गए। भगवान महाकाल का हरिओम जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। भगवान महाकाल को भांग, चंदन और नवीन वस्त्र अर्पित कर दिव्य स्वरूप में श्रृंगार किया गया। नंदी हाल में नंदी जी का स्नान, ध्यान और पूजन किया गया। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुंडमाला, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पों से बनी फूलों की माला धारण की। भगवान को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। झांझ, मंजीरे और डमरू की ध्वनि के साथ भगवान महाकाल की भस्म आरती की गई। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं।



Source link