T20 World Cup 2026: श्रीलंका ने वो कर दिखाया, जो Team India कभी नहीं कर सकी… इस मामले में बन गई नंबर 1

T20 World Cup 2026: श्रीलंका ने वो कर दिखाया, जो Team India कभी नहीं कर सकी… इस मामले में बन गई नंबर 1


T20 World Cup 2026 Sri Lanka Team Create History: टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका टीम जबरदस्त फॉर्म में चल रही है. उसने ग्रुप स्टेज के तीनों मैच जीतकर सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री मार ली है. 16 फरवरी को पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उसने 2 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से रौंदकर इतिहास रच दिया. कंगारुओं के खिलाफ जिस अंदाज में श्रीलंका ने जीत हासिल की, वैसी जीत टी20 विश्व कप के इतिहास में कोई दूसरी टीम नहीं कर पाई थी. इस जीत के साथ श्रीलंका ने टीम इंडिया को भी पछाड़ दिया है.

टी20 विश्व कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ श्रीलंका ने सबसे बड़ा स्कोर चेज करके इतिहास रचा है. श्रीलंका ने 182 रन चेज किए. इससे पहले ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम था, जिसने 2014 में 179 रन चेज किए थे, लेकिन अब श्रीलंका नंबर 1 बन चुकी है. इस लिस्ट में टीम इंडिया नंबर 5 पर है, जिसने 2016 के टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 161 रन चेज किए थे. ये रिकॉर्ड बताता है कि टी20 विश्व कप के इतिहास में कंगारू टीम को सबसे बड़ा जख्म अगर किसी टीम ने दिया है, तो वो श्रीलंका है, जिसने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर 182 रनों के पहाड़ जैसे स्कोर को आराम से हासिल कर लिया.

टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ा सफल रन चेज

182 रन- श्रीलंका (2026)*

Add Zee News as a Preferred Source


179 रन- वेस्टइंडीज (2014)

170 रन- वेस्टइंडीज (2009)

165 रन- पाकिस्तान (2007)

161 रन- भारत (2016)

मैच का लेखा जोखा

ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 10 विकेट खोकर 181 रन बनाए थे. टीम के लिए ओपनर मिचेल मार्श ने 54, जबकि ट्रेविस हेड ने 56 रन बनाए और बढ़िया शुरुआत दिलाई. 10 ओवरों में स्कोर 100 के पार हो गया था, लेकिन इसके बाद श्रीलंकाई गेंदबाजों ने कमबैक किया और पूरी टीम को 181 रनों पर समेट दिया. इसके बाद बल्लेबाजी में कमाल करते हुए श्रीलंका ने 18 ओवरों में 2 विकेट खोकर 184 रन बनाकर ऐतिहासिक जीत हासिल की. जीत के हीरो पथुम निसांका रहे, जिन्होंने 52 बॉल पर 10 चौके और 5 छक्के जड़े.

क्यों खास रही श्रीलंका की ये जीत

श्रीलंका की जीत ऐतिहासिक इसलिए भी है क्योंकि यह टी20 विश्व कप में श्रीलंका का सबसे बड़ा सफल रन चेज है. खास बात ये है कि टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहली बार श्रीलंका ने बांग्लादेश या जिम्बाब्वे के अलावा किसी और टीम के खिलाफ 180+ रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया है. इतना ही नहीं, श्रीलंका की धरती पर खेले गए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में यह किसी भी टीम द्वारा किया गया दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज है.

ये भी पढ़ें: हार्दिक से बहस के बाद मुंह फुलाए बैठे हैं कुलदीप यादव, सूर्या ने मनाया तो यूं दिया जवाब, वायरल हुआ VIDEO

 



Source link