दिल जीतने से शुरुआत, मैच जीतकर सफर का अंत… 12 साल में पहली बार, टी20 वर्ल्ड कप मैच जीता नेपाल

दिल जीतने से शुरुआत, मैच जीतकर सफर का अंत… 12 साल में पहली बार, टी20 वर्ल्ड कप मैच जीता नेपाल


T20 World Cup 2026 Nepal vs Scotland: नेपाल ने टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ 8 फरवरी को दिल जीतकर की थी. वह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जीतते-जीतते रह गया था. अब नेपाल ने उसी ग्राउंड पर दिल नहीं, बल्कि मैच जीतकर टूर्नामेंट का अंत किया है. उसने 17 फरवरी को वानखेड़े में ही स्कॉटलैंड को परास्त करके 12 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप में किसी मैच को अपने नाम किया है. नेपाल ने 7 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की.

2014 के बाद मिली जीत

नेपाल ने पहली बा 2014 में टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था. तब उसने हॉन्ग कॉन्ग और अफगानिस्तान को हराया था. उसके बाद 2024 में उसे एक भी मैच में जीत नहीं मिली थी. अब 12 सालों के बाद उसने टूर्नामेंट में जीत के सूखे को समाप्त किया. नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह ऐरी ने बल्लेबाजी और सोमपाल कामी ने गेंदबाजी में कमाल कर दिया. दीपेंद्र ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 23 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाकर मैच में जीत दिलाई. कामी ने 3 विकेट अपने नाम किए थे.

Add Zee News as a Preferred Source


 

 

ये भी पढ़ें: Explained: ट्रॉफी ने ठुकराया… ऑस्ट्रेलिया को लगा 140 करोड़ लोगों का ‘श्राप’, लगातार चौथे ICC टूर्नामेंट में कटी नाक

माइकल जोन्स की जबरदस्त बैटिंग

मैच की बात करें तो नेपाल के कप्तान रोहित पोडैल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. स्कॉटलैंड की टीम अच्छी शुरुआत के बाद बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही. उसने 10 ओवर में 80 रन बना लिए थे. ओपनर जॉर्ड मुंसी को रोहित ने आउट कर पहले विकेट के लिए हुई 80 रन की साझेदारी पर ब्रेक लगाया. मुंसी ने 27 रन बनाए. माइकल जोन्स ने 45 गेंद पर 71 रन बनाए. उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए. ब्रैंडन मैकमुलेन ने 25 और कप्तान रिची बेरिंगटन ने 10 रन बनाए. मार्क वाट 4 गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद रहे.

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर… डबल हार के बाद बारिश ने जख्मों पर ठोकी कील, सुपर-8 में जिम्बाब्वे

दीपेंद्र और गुलशन ने मैच को किया फिनिश

इसके बाद नेपाल ने 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9.1 ओवर में 74 बनाकर जोरदार शुरुआत की. कुशल भुर्तेल 35 गेंद पर 43 रन बनाए. उनके साथी ओपनर आसिफ शेख ने 27 गेंद पर 33 रन बनाए. कप्तान रोहित 16 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद दीपेंद्र सिंह ऐरी और गुलशन झा ने मिलकर मैच को समाप्त कर दिया. दोनों ने 36 गेंद पर नाबाद 73 रनों की साझेदार की. दीपेंद्र ने 50 और गुलशन ने 17 गेंद पर नाबाद 24 रन बनाए. दीपेंद्र को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला.





Source link