भोपाल में दाऊदी बोहरा समाज ने शुरू किया रमजान-उल-मुबारक: 19 फरवरी से सुन्नी समुदाय में भी चांद दिखने की संभावना – Bhopal News

भोपाल में दाऊदी बोहरा समाज ने शुरू किया रमजान-उल-मुबारक:  19 फरवरी से सुन्नी समुदाय में भी चांद दिखने की संभावना – Bhopal News




भोपाल में दाऊदी बोहरा समाज ने मंगलवार से रमजान-उल-मुबारक का आगाज़ सादगी, अनुशासन और इबादत के माहौल में किया है। यह पवित्र महीना 18 मार्च तक चलेगा। सुबह से ही मस्जिदों और घरों में इबादत का सिलसिला शुरू हो गया। समाजजनों ने रोजे रखकर अमन, भाईचारे और देश-दुनिया की खुशहाली के लिए दुआ की। दाऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन के मार्गदर्शन में दुनिया भर के साथ-साथ भोपाल के बोहरा समाज ने भी रमजान का स्वागत किया। समुदाय के लोगों ने बताया कि यह महीना आत्मसंयम, आध्यात्मिक उन्नति और जरूरतमंदों की मदद का संदेश देता है। रोजा केवल भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं, बल्कि बुराइयों से दूर रहकर आत्मशुद्धि का माध्यम है। मस्जिदों में विशेष नमाज और कुरआन-ए-पाक की तिलावत का दौर शुरू हो गया है। समाज की ओर से गरीबों और जरूरतमंदों के लिए विशेष इंतजाम भी किए जा रहे हैं। शाम को इफ्तार के दौरान सामूहिक रूप से रोजा खोला जाएगा, जिसमें सामाजिक एकता की झलक दिखाई देगी। सुन्नी समुदाय में 19 फरवरी से रमजान की संभावना सुन्नी समुदाय में रमजान की शुरुआत चांद दिखने पर निर्भर करती है। 18 फरवरी को चांद नजर आने की उम्मीद जताई जा रही है। यदि चांद दिखाई देता है तो 19 फरवरी से सुन्नी समुदाय में भी रमजान शुरू हो जाएगा।



Source link