राठौर के लैपटॉप में है लठैत बनाने का प्लान,जयसूर्या भी हुए बैटिंग कोच के मुरीद

राठौर के लैपटॉप में है लठैत बनाने का प्लान,जयसूर्या भी हुए बैटिंग कोच के मुरीद


होमखेलक्रिकेट

राठौर के लैपटॉप में है लठैत बनाने का प्लान,जयसूर्या भी हुए बैटिंग कोच के मुरीद

Last Updated:

vikram rathour sl batting:श्रीलंकाई क्रिकेट अपने बल्लेबाजी क्रम में स्थिरता और आक्रामकता की तलाश कर रहा था, तब उन्होंने भारतीय क्रिकेट के अनुभवी कोच विक्रम राठौर का हाथ थामा.  राठौर का श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के साथ अनुबंध 18 जनवरी, 2026 से शुरू हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य 2026 टी20 विश्व कप के लिए टीम को तैयार करना था

Zoom

भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों की सोच को बदल कर रख दिया.

नई दिल्ली. पहले स्टेप आउट और फिर शॉर्ट गेंद पर प्वाइंट के उपर से छक्का मारने वाले पथुम निशंका के शॉट्स के रेंज की चर्चा हर तरफ हो रही है.  श्रीलंकाई क्रिकेट के पुनरुत्थान में एक भारतीय नाम विक्रम राठौर की गूँज सुनाई दे रही है.  2024 टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच रहे राठौर अब श्रीलंकाई टीम के साथ बतौर बल्लेबाजी सलाहकार जुड़ चुके हैं. उनके मार्गदर्शन में पथुम निशंका जैसे युवाओं ने न केवल शतक जड़े हैं, बल्कि खेल के प्रति अपने नजरिए को भी पूरी तरह बदल दिया है.

जब श्रीलंकाई क्रिकेट अपने बल्लेबाजी क्रम में स्थिरता और आक्रामकता की तलाश कर रहा था, तब उन्होंने भारतीय क्रिकेट के अनुभवी कोच विक्रम राठौर का हाथ थामा.  राठौर का श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के साथ अनुबंध 18 जनवरी, 2026 से शुरू हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य 2026 टी20 विश्व कप के लिए टीम को तैयार करना था और जिस तरह से श्रीलंका ने अभी तक वर्ल्ड कप में खेला है वो बड़े बदलाव की तरफ इशारा करता है.

निशंका का शतक और ‘इनोवेटिव’ शॉट्स

पथुम निशंका की बल्लेबाजी में हालिया बदलाव का श्रेय काफी हद तक राठौर की रणनीतियों को दिया जा रहा है. हाल ही में निशंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मात्र 52 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाकर अपनी आक्रामक क्षमता का प्रदर्शन किया.  राठौर ने निशंका को पारंपरिक खेल से हटकर ‘इनोवेटिव’ शॉट्स जैसे स्कूप, रिवर्स स्वीप और पावर हिटिंग के लिए प्रेरित किया है. निशंका का टी20 विश्व कप 2026 में अब तक का स्ट्राइक रेट 192.3 रहा है, जो उनके पुराने आंकड़ों से काफी बेहतर है.

आक्रामक खेल: राठौर का मूल मंत्र

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने खुले तौर पर स्वीकार किया है कि राठौर ने टीम में एक ऐसी मानसिकता पैदा की है जहाँ खिलाड़ी खुद को स्वतंत्र महसूस करते हैं. शनाका के अनुसार, राठौर हमेशा चाहते हैं कि बल्लेबाज “अटैकिंग मोड” में रहें, जिससे उन्हें खुलकर खेलने की आजादी मिलती है. : राठौर 2019 से 2024 तक भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच रहे हैं, जहाँ उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के साथ काम किया.  उनका यह अनुभव श्रीलंकाई बल्लेबाजों को दबाव की स्थितियों में शांत रहने और बड़े शॉट खेलने में मदद कर रहा है.

रणनीतिक बदलाव और भविष्य की तैयारी

राठौर का कार्यकाल 10 मार्च, 2026 तक रहेगा, जो टी20 विश्व कप के समापन के दो दिन बाद तक प्रभावी है.  उनके आने से न केवल निशंका, बल्कि पूरी श्रीलंकाई टीम के बल्लेबाजी दृष्टिकोण में आमूल-चूल परिवर्तन देखा गया है. श्रीलंका क्रिकेट को उम्मीद है कि भारतीय कोचिंग का यह ‘स्पर्श’ उन्हें घरेलू धरती पर होने वाले विश्व कप में खिताब का दावेदार बनाएगा.



Source link