T20 World Cup 2026: कनाडा के ओपनर युवराज सामरा ने मंगलवार को चेन्नई में इतिहास रच दिया. युवराज आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए. 19 साल के इस खिलाड़ी ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ कनाडा के ग्रुप डी मैच के दौरान 58 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया. टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में यह दूसरा मौका है जब किसी खिलाड़ी का शतक बेकार हुआ है.
क्रिस गेल के शर्मनाक लिस्ट में शामिल
युवराज शतक लगाने के बाद भी मैच में हार गए. इससे पहले सिर्फ क्रिस गेल के साथ ही ऐसा हुआ था. क्रिस गेल ने 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 57 गेंद पर 117 रन बनाए थे. इसके बावजूद उनकी टीम हार गई थी. अब युवराज के साथ भी वैसा हुआ है. 65 बॉल पर 110 रन बनाने के बाद भी कनाडा की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ हार गई.
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया का मास्टरस्ट्रोक… IPL के साथ-साथ अब BBL भी भारत में होगा? इस शहर में हो सकता है ओपनिंग मैच
युवराज ने तोड़ा पाकिस्तानी का रिकॉर्ड
युवराज टूर्नामेंट के इतिहास में युवराज सबसे कम उम्र के शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. 19 साल और 141 दिन की उम्र में युवराज ने पाकिस्तान के बल्लेबाज अहमद शहजाद का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया. शहजाद ने 22 साल और 127 दिन की उम्र में सेंचुरी बनाई थी. इसके अलावा युवराज मेंस टी20 वर्ल्ड कप में सेंचुरी बनाने वाले किसी एसोसिएट देश के पहले खिलाड़ी भी हैं. सामरा ने शुरुआत में ही लय बना ली थी. उन्होंने 36 गेंदों में अपनी हाफ-सेंचुरी पूरी की और फिर न्यूजीलैंड के अनुभवी अटैक के खिलाफ तेजी से रन बनाए.
ये भी पढ़ें: ZIM vs IRE मैच में बारिश बनेगी विलेन तो किस टीम की चमकेगी किस्मत? समझें सुपर-8 का पूरा गणित
मेंस टी20 वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र के शतक बनाने वाले खिलाड़ी
19 साल 141 दिन – युवराज सामरा (कनाडा) बनाम न्यूजीलैंड, चेन्नई, 2026
22 साल 127 दिन – अहमद शहजाद (पाकिस्तान) बनाम बांग्लादेश, मीरपुर, 2014
23 साल 156 दिन – सुरेश रैना (भारत) बनाम साउथ अफ्रीका, ग्रोस आइलेट, 2010
25 साल 83 दिन – एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड) बनाम श्रीलंका, चटगांव, 2014
25 साल 327 दिन – ग्लेन फिलिप्स (न्यूजीलैंड) बनाम श्रीलंका, सिडनी, 2022.