Last Updated:
Divya Deshmukh News: शतरंज की नई विश्व चैंपियन दिव्या देशमुख उम्दा खिलाड़ी हैं. लेकिन, सात पहले एक मैच में उनको इंदौर की एक खिलाड़ी ने हराया था. जानें सब…
हाइलाइट्स
- दिव्या देशमुख नई विश्व शतरंज चैंपियन हैं
- नित्यता जैन ने 2018 में दिव्या को हराया था
- नित्यता शतरंज में वापसी करना चाहती हैं
मैंने दिव्या के साथ बहुत खेला है…
TOI की रिपोर्ट के अनुसार, इंदौर में बीटेक अंतिम वर्ष की छात्रा, महिला FIDE मास्टर नित्यता ने दिव्या के साथ अपने अनुभवों पर चर्चा की. नित्यता ने बताया, “दिव्या एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं. वह हमारे देश का गौरव हैं. विश्व खिताब जीतकर वह सभी महत्वाकांक्षी युवा लड़कियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं.” पिछले मैचों के बारे में बात करते हुए कहा, “मैंने उनके साथ बहुत खेला है. वह एक बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और उनके साथ खेलते हुए मुझे लगा कि वह किसी दिन बड़ा नाम कमाएंगी.”
2019 में नित्यता को मध्य प्रदेश सरकार से प्रतिष्ठित एकलव्य जूनियर-स्तरीय खेल पुरस्कार मिला. हालांकि, उन्होंने महिला FIDE मास्टर का दर्जा प्राप्त कर लिया था, लेकिन कोविड लॉकडाउन के कारण उनकी शतरंज गतिविधियां रुक गईं. होनहार खिलाड़ियों के बावजूद मध्य प्रदेश को दक्षिणी राज्यों की तरह ही प्रायोजन और कोचिंग के लिए अतिरिक्त समर्थन की आवश्यकता है. नित्यता ने कहा, “आज स्थिति बहुत बेहतर है. जब मैंने खेलना शुरू किया था तब ऐसी स्थिति नहीं थी. उस समय, मेरे माता-पिता ने मुझ पर बहुत पैसा खर्च किया और कड़ी मेहनत की, जिसकी बदौलत मैं महिला FIDE मास्टर बन सकी.”
शतरंज में वापसी की इच्छा
उन्होंने कहा, “हमें दक्षिणी राज्यों के शतरंज खिलाड़ियों जैसा समर्थन मिल सकता है, हम भी अच्छे खिलाड़ी तैयार कर सकते हैं.” वह अगले साल इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद शतरंज में वापसी करना चाहती हैं.