15 चौके-छक्के… T20 World Cup 2026 का पहला शतकवीर… जिसने विश्व विजेता टीम को धो डाला

15 चौके-छक्के… T20 World Cup 2026 का पहला शतकवीर… जिसने विश्व विजेता टीम को धो डाला


Pathum Nissanka: टी20 विश्व कप 2026 ने आधा सफर तय कर लिया है. 7 फरवरी से 20 टीमों के बीच शुरू हुए इस इवेंट में अब तक 30 मैच हो चुके हैं. 29 मुकाबलों के बाद पहला शतक लगा. ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच ग्रुप बी के तहत खेले गए मुकाबले में कंगारू टीम ने 182 रनों का टारगेट दिया था, जिसका पीछा करते हुए श्रीलंका ने 8 विकेट से जीत हासिल कर ली. जीत के हीरो पथुम निसांका रहे, जिन्होंने 52 गेंदों पर 10 चौके और 5 छक्के लगाकर नाबाद 100 रनों की उम्दा पारी खेली. इस पारी के दम पर वो इस एडिशन के पहले शतकवीर बने और एक बार चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को धो डाला.

पथुम निसांका इस विश्व कप के पहले दो मैचों में ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाए थे. उनके बल्ले से सिर्फ 24 और 13 रनों की पारियां आई थीं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम मुकाबले में यह ओपनर अलग ही सोच लेकर मैदान पर उतरे. उन्होंने एक से बढ़कर एक शॉट खेले और कंगारू टीम को पूरी पारी के दौरान बैकफुट पर रखा. उनके बल्ले से 10 चौके और 5 तूफानी छक्के निकले. निसांका के शतक के दम पर ही श्रीलंका ने 182 रनों का टारगेट सिर्फ 18 ओवर में चेज कर लिया.

ऑस्ट्रेलिया को फंसा दिया

पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए इस अहम मुकाबले में 8 विकेट से जीत के साथ श्रीलंका सुपर 8 में एंट्री कर गई है, जबकि 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के सुपर 8 में पहुंचने पर खतरा मंडरा गया है. अब उसका सुपर 8 वाला सपना तभी सच हो सकता है, जब वह अपना बचा हुआ मैच जीते और जिम्बाब्वे अपने दोनों मैच हार जाए. हालांकि इसकी संभावना बेहद कम है.

Add Zee News as a Preferred Source


पथुम निसांका का शतक ऐतिहासिक कैसे?

पथुम निसांका का यह शतक ऐतिहासिक रहा, क्योंकि यह टी20 विश्व कप के इतिहास का 12वां शतक है. वो पूरी दुनिया में 11वें ऐसे बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने विश्व कप जैसे बड़े मंच पर शतक ठोका है. खास बात यह भी है कि यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़ी पारी है. इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के उमर अकमल के नाम था, जिन्होंने कंगारू टीम के खिलाफ 92 रन बनाए थे.

निसांका ने की दिग्गज जयवर्धन की बराबरी

दाएं हाथ के ओपनर पथुम निसांका ने एक खास मामले में दिग्गज महेला जयवर्धने की बराबरी कर ली है. वो श्रीलंका के दूसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 विश्व कप के इतिहास में शतक ठोका है. इतना ही नहीं, वो श्रीलंका के लिए टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में अब जयवर्धने के साथ संयुक्त रूप से नंबर 1 पर काबिज हो चुके हैं. दोनों ने 100 रनों की पारी खेली. जयवर्धने ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2010 में यह कमाल किया था, जबकि निसांका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक ठोका.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: श्रीलंका ने वो कर दिखाया, जो Team India कभी नहीं कर सकी… इस मामले में बन गई नंबर 1





Source link