Last Updated:
MP Board 10th Exam: मंगलवार 17 फरवरी 2026 को कक्षा 10वीं का अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र विद्यार्थी ने हल किया. 75 नंबर प्रश्न पत्र आया.पास होने के लिए 27 नंबर की जरूरत है. वहीं, local18 से बातचीत में प्रश्न पत्र को लेकर विद्यार्थियों की अलग अलग प्रतिक्रिया सामने आई.
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी और कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू हो चुकी है. खरगोन में 87 केंद्रों पर 13 हजार से ज्यादा विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा दे रहे है. मंगलवार 17 फरवरी को कक्षा 10वीं का अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र विद्यार्थी ने हल किया. प्रश्न पत्र को लेकर विद्यार्थियों की अलग अलग प्रतिक्रिया सामने आई.
Local18 से बातचीत में छात्र-छात्राओं ने प्रश्न पत्र को लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया दी है. बताया कि, आज का अंग्रेजी का पेपर न बहुत ज्यादा कठिन था और न ही बहुत ज्यादा सरल था. पढ़ने वाले बच्चों को पेपर बहुत ज्यादा कठिन लगा. कुछ विद्यार्थियों को कठिन लगने के कारण कुछ प्रश्नों को छोड़कर आना पड़ा.
शहर के देवी अहिल्या शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में बने परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने आई 10वीं की छात्रा पूनम धनगर ने बताया कि, बीते वर्षों की तुलना में इस बार अंग्रेजी का पेपर सरल था. अरशद ने कहा 1, 2 नंबर, 3, 4 और 5 नम्बर के प्रश्न आए थे. पेपर काफी सरल था.
Add News18 as
Preferred Source on Google
लोकेश डावर और कृष्णपाल ने कहा कि, आज का पेपर बहुत अच्छा था. प्रश्न भी काफी सरल थे. कुछ प्रश्न कठिन लगे, जिन्हें हल करने में समय अधिक लगा. लेकिन समय सीमा में पूरा पेपर हल कर आए है. 75 नंबर का पेपर था पास होने के लिए 27 नंबर चाहिए. 55 से ज्यादा नंबर आने की उम्मीद है.
माहिन शेख और कनक गुप्ता ने बताया कि, मेरा पेपर बहुत अच्छा गया. बहुत खुश हूं, जो पढ़कर आई थी वह सब आ गया. हल करते समय लगा ही नहीं कोई प्रश्न कठिन है. सभी प्रश्न काफी आसान थे, 60 से ज्यादा नंबर आने की उम्मीद है.
रोहनी योगी ने बताया कि, अंग्रेजी का पेपर इतना भी सरल नहीं लगा. थोड़ा कठिन था. दो-तीन प्रश्न मुझे बहुत ज्यादा कठिन लगे, जिन्हें मैं कर नहीं पाई. घर जाके मिलान करेंगे कितने नंबर आ सकते हैं. अगले पेपर के लिए और ज्यादा अच्छे से तैयारी करूंगा.
गौरतलब है कि, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं उर्दू के पेपर के साथ 13 फरवरी के साथ हुई थी. 17 को दूसरा पेपर अंग्रेजी का था. अब इसके बाद अगले सारे पेपर मुख्य विषय के है. 19 को संस्कृति, 24 को गणित, 27 को विज्ञान, 2मार्च को सामाजिक विज्ञान और 6 मार्च को हिंदी का पेपर होगा.