NZ vs CAN: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमों में न्यूजीलैंड का नाम भी जुड़ गया है. कीवी टीम इस लिस्ट में शामिल होने वाली छठी टीम है. कनाडा के खिलाफ न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की. भले ही न्यूजीलैंड ने मैच जीता लेकिन 19 साल के कनाडा के युवराज सामरा ने सभी का दिल जीत लिया. न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स ने मिलकर ही मैच जिता दिया. दोनों के बीच शतकीय पार्टनरशिप देखने को मिली.
19 साल के बल्लेबाज का शतक
न्यूजीलैंड के खिलाफ कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. टीम ने सूझ-बूझ भरी शुरुआत की. कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने 36 के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया लेकिन असली तबाही 19 साल के ओपनर युवराज सामरा ने मचाई. उन्होंने 65 गेंद में 110 रन की पारी खेली जिसमें 11 चौके और 6 छक्के देखने को मिले. कनाडा ने बोर्ड पर 4 विकेट के नुकसान पर 173 रन टांगे.
अपडेट जारी है..