आकिब नबी ने झटके 9 विकेट, पहली बार रणजी फाइनल में पहुंच जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास

आकिब नबी ने झटके 9 विकेट, पहली बार रणजी फाइनल में पहुंच जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास


होमखेलक्रिकेट

आकिब ने झटके 9 विकेट, पहली बार रणजी फाइनल में पहुंच जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास

Last Updated:

Jammu and Kashmir in Ranji Trophy Final created history: जम्मू -कश्मीर की टीम ने स्टार गेंदबाज आकिब नबी के बंगाल के खिलाफ झटके 9 विकेट के दम पर रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहली बार जगह बनाकर इतिहास रच दिया. टीम को मैच के आखिरी दिन जीत के लिए 83 रन की जरूरत थी जिसे आसानी से हासिल कर लिया.

Zoom

औकीब ने अकेले मैच में झटके 9 विकेट, पहली बार रणजी फाइनल में पहुंच जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर की टीम ने इतिहास रच दिया है. आकिब नबी की घातक गेंदबाजी के दम पर टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई. बंगाल के खिलाफ मंगलवार को बंगाल क्रिकेट अकादमी (बीसीए) ग्राउंड पर ही टीम ने जीत लगभग पक्की कर ली. 126 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जम्मू- कश्मीर की टीम ने तीसरे दिन 2 विकेट पर 43 रन बना लिए थे. आखिरी दिन 83 रन बनाकर टीम ने 6 विकेट की जीत से इतिहास रच दिया.  वंशज शर्मा और अब्दुल समद ने टीम को जीत तक पहुंचाया. पहली पारी में 328 रन बनाने वाली बंगाल की टीम दूसरी पारी में महज 99 रन पर सिमट गई. जम्मू -कश्मीर ने पहली पारी में 304 रन बनाए थे. औकीब ने मैच में कुल 9 विकेट झटके.

बंगाल की टीम ने रणजी सेमीफाइनल के तीसरे दिन खुद ही अपनी कब्र खोद ली. मंगलवार को लंच ब्रेक के समय मेहमान टीम को 302 रन पर ऑलआउट कर 26 रन की पहली पारी की बढ़त हासिल कर ली थी. इसके बाद जो हुआ, वह हैरान करने वाला था. दूसरे सेशन में बंगाल की टीम 20 ओवर में ही 77/6 पर सिमट गई. आखिरी सेशन में अगले 5.1 ओवर में बंगाल ने अपने बाकी चार विकेट भी गंवा दिए और पूरी टीम 99 रन पर ऑलआउट हो गई. ये जम्मू-कश्मीर के खिलाफ फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका सबसे कम स्कोर है.



Source link