क्लास से अचानक निकलीं छात्राएं, ग्राउंड में बाल खोलकर नाचने लगीं; स्कूल में मचा हड़कंप

क्लास से अचानक निकलीं छात्राएं, ग्राउंड में बाल खोलकर नाचने लगीं; स्कूल में मचा हड़कंप


Last Updated:

उमरिया जिले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब क्लास में बैठी हुईं कई छात्राएं अचानक बाहर निकलीं और ग्राउंड में बाल खोलकर नाचने लगीं. परिजन तुरंत छात्राओं को पहाड़ के ऊपर बसे मंदिर में ले गए, जहां झाड़फूंक करवाई गई.

Zoom

ग्राउंड में नाचने लगीं लड़कियां

Umaria News: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ककरेली पंचायत के गांव कल्दा हाईस्कूल में पिछले कई दिनों से अफरा-तफरा मची हुई है. यहां पर स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं अजीब तरह की हरकतें करने लगीं, जिससे स्कूल के प्रिंसिपल और उनके घरवाले काफी डर गए. ऐसा बताया गया है कि छात्राओं पर भूत-प्रेस का साया मंडराने लगा. इसके बाद उनकी झाड़ फूंक करवाई.

झाड़फूंक करने के बाद ठीक हुई थीं छात्राएं
स्कूल के प्रिंसिपल की तरफ से बताया गया है कि दो से तीन दिन पहले छात्राएं क्लास में बैठी हुई थीं, लेकिन अचानक वह बाहर निकलीं और बालकर खोलकर ग्राउंड में नाचने-कूदने लगीं. इसके बाद तुरंत अफरा-तफरा मच गई. इस बात की खबर उनके घरवालों को दी गई और फिर वह उन्हें पहाड़ के ऊपर बसे गांव महोबा दादर मंदिर ले गए, जहां पंडा द्वारा झाड़ फूंक करने पर सभी छात्राएं ठीक हो गईं.

सकते में स्कूल प्रशासन
लेकिन फिर दूसरे और तीसरे भी छात्राओं के भी यही हाल बने रहे. करीब 10 से 12 छात्राएं इसी तरह से बालकर नाचने लगीं. इससे संभावना जताई जा रही है कि छात्राओं के ऊपर किसी भूत-प्रेत का साया है, लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है. इसके अलावा छात्राओं के इस तरह से हरकतें करने की वजह से स्कूल प्रशासन हैरान है. आसपास के इलाकों में यह घटना अब चर्चा का विषय बनी हुई है.

जिला शिक्षा अधिकारी ने कही ये बात
जिला शिक्षा अधिकारी आर एस मरावी ने कहा है कि इस बात की मेरे को अभी जानकारी मिली है और डॉक्टर्स बुलाए गए हैं. इस बारे में अभी में ज्यादा कुछ नहीं बता सकता हूं. मैं अभी कल्दा पहुंचा हूं.



Source link