Last Updated:
ICC T20I Ranking: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में अभिषेक शर्मा दो मैचों में खाता नहीं खोल पाए हैं. इसी बीच आईसीसी की तरफ से ताजा रैंकिंग भी जारी की गई, जिसमें वह नंबर एक पोजीशन पर बरकरार हैं. इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने भी रैंकिंग में लंबी छलांग गाई है.
टी20 रैंकिंग के टॉप-10 में ईशान किशन
नई दिल्ली: नई दिल्ली: टी20 विश्व कप के बीच आईसीसी ने अपनी ताजा रैंकिंग जारी की है. टी20 रैंकिंग में बल्लेबाजों की लिस्ट में भारत के अभिषेक शर्मा पहले स्थान पर बरकरार हैं. अभिषेक शर्मा का हालिया फॉर्म खराब चल रहा है और टी20 विश्व कप में वह बैक टू बैक दो बार डक पर आउट हुए हैं. टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा अमेरिका और पाकिस्तान बिना खाता खोले आउट हुए थे. खास बात ये है कि अभिषेक अपनी सात पारियों में 4 बार डक पर आउट हुए हैं. इसके बावजूद उन्होंने टॉप पोजीशन को बरकरार रखा है. दूसरी ओर टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखाते हुए ईशान किशन ने भी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है. ईशान किशन टी20 रैंकिंग में 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दमदार शतकीय पारी खेलने वाले श्रीलंका के पाथुम निसंका रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. अन्य खिलाड़ियों की बात करें तो साउथ अफ्रीका के रयान रिकेलटन 11वें और एडेन मार्करम 15वें स्थान पर आ गए हैं. अमेरिका के साईतेजा मुक्कामाला और इंग्लैंड के जैकब बेथेल ने भी अपनी रैंकिंग में काफी सुधार किया है.
सैम अयूब बने दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर
ऑल-राउंडरों की सूची में पाकिस्तान के सैम अयूब ने ज़िम्बाब्वे के सिकंदर रजा को पछाड़कर फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया है. नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी और अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजाई अब संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं.
गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती टॉप पर
गेंदबाजी की दुनिया में भारत के वरुण चक्रवर्ती अभी भी पहले स्थान पर बने हुए हैं, लेकिन अफगानिस्तान के राशिद खान अब दूसरे स्थान पर पहुंचकर उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं. के तेज गेंदबाज ब्रैड इवांस ने बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर पांचवां स्थान हासिल किया है. भारतीय गेंदबाजों में अक्षर पटेल 14वें और जसप्रीत बुमराह 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि आयरलैंड के मैथ्यू हम्फ्रीज ने भी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें