Last Updated:
Rituraj Gaikwad Captain of csk: ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान संभालेंगे. आईपीएल रिटेंशन लिस्ट जारी होने के बाद सीएसके ने गायकवाड़ को कप्तान बनाने का ऐलान किया. सीएसके के मुताबिक गायकवाड़ आईपीएल 2026 में भी टीम के कप्तान बने रहेंगे.
नई दिल्ली. चेन्नई सुपरकिंग्स ने संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड करने के बाद अपने कप्तान के नाम का भी ऐलान कर दिया. सीएसके ने ऐलान किया कि ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल के अगले सीजन में भी टीम के कप्तान बने रहेंगे. जिसके बाद अब उनक अटकलों पर विराम लग गया जिसमें यह कहा जा रहा की चेन्नई सुपरकिंग्स संजू सैमसन के हाथों में कमान सौंप सकती है. यह पुष्टि फ्रेंचाइजी की ओर से रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी करने के कुछ ही समय बाद हुई.
ऐसी अफवाहें थीं कि 2026 सीजन से पहले मिनी ऑक्शन से पहले हुए सबसे बड़े बदलावों में से एक में राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड किए जाने के बाद संजू सैमसन सीएसके की कप्तानी संभाल सकते हैं. क्रिकेट पंडितों ने तो यह भी कहा था कि सैमसन ने नेतृत्व की भूमिका के बारे में आश्वासन मिलने के बाद ही सुपर किंग्स में जाने पर सहमति जताई होगी. चेन्नई सुपरकिंग्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की कि ऋतुराज गायकवाड़ टीम का नेतृत्व करना जारी रखेंगे.
ऋतुराज गायकवाड़ सीएसके के कप्तान होंगे.
ऋतुराज गायकवाड़ पिछले सीजन कप्तानी करते चोटिल हो गए थे
ऋतुराज गायकवाड़ को आईपीएल 2024 सीजन के लिए सुपर किंग्स का कप्तान घोषित किया गया था, जिसमें सीएसके प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी. महाराष्ट्र का यह बल्लेबाज 2025 सीजन में भी टीम की कमान संभालता रहा. हालांकि चोट के कारण उन्हें 2025 सीजन के बीच में ही बाहर होना पड़ा.जिसके बाद फिर एमएस धोनी के पास कप्तानी पहुंच गई थी. धोनी ने आईपीएल के सेकेंड हाफ में टीम की कमान संभाली थी.
गायकवाड़ का आईपीएल में प्रदर्शन
आईपीएल 2025 में सीएसके का प्रदर्शन निराशाजनक रहा क्योंकि धीमी शुरुआत के बाद एमएस धोनी भी उनकी किस्मत नहीं बदल पाए।. आईपीएल इतिहास में पहली बार सीएसके 2025 में सबसे निचले पायदान पर रही थी. ऋतुराज गायकवाड़ पिछले कुछ वर्षों में सीएसके के सबसे लगातार बल्लेबाजों में से एक रहे हैं. 2020 में पदार्पण के बाद से गायकवाड़ ने 71 मैचों में 40.35 की औसत और 137.47 के स्ट्राइक रेट से 2502 रन बनाए हैं.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें