ट्रेलर से टकराई बाइक, युवक की मौत: दूसरा युवक घायल, मुड़वानी डैम के पास हादसा – Singrauli News

ट्रेलर से टकराई बाइक, युवक की मौत:  दूसरा युवक घायल, मुड़वानी डैम के पास हादसा – Singrauli News




सिंगरौली के जयंत चौकी क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 11 बजे हुए हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। मुडवानी डैम के पास कोयला परिवहन में लगे ट्रेलर से बाइक टकराने के बाद घटना हुई। मृतक की पहचान मोहम्मद समीर के रूप में हुई है। घायल राहुल कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा तब हुआ, जब मुडवानी डैम से जयंत जाने वाले मार्ग पर एक ट्रेलर ब्रेकडाउन होने के बाद सड़क किनारे खड़ा था। जयंत की ओर से मोरवा जा रहे बाइक सवार दोनों युवक ट्रेलर के पिछले हिस्से से टकरा कर नीचे फंस गए। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को सीसीएल के नेहरू शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जयंत चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह परिहार ने बताया कि उपचार के दौरान मोहम्मद समीर ने दम तोड़ दिया, जबकि राहुल कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ट्रेलर चालक और वाहन से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में ट्रेलर का ब्रेकडाउन और सड़क पर पर्याप्त संकेतक न होना हादसे की वजह मानी जा रही है।



Source link