पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में ‘जंग’, कोच से भिड़े सलमान अली आगा, मुंह ताकते रह गए बाबर आजम

पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में ‘जंग’, कोच से भिड़े सलमान अली आगा, मुंह ताकते रह गए बाबर आजम


T20 World Cup 2026 Babar Azam Salman Ali Agha: पाकिस्तान ने नामीबिया को हराकर सुपर-8 में अपना स्थान पक्का कर लिया. बुधवार (18 फरवरी) को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया मैच पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाला था. उसके लिए साहिबजादा फरहान ने जोरदार शतक लगाया और छोटी टीम के खिलाफ अपना दम दिखाया. फरहान ने 58 गेंद पर नाबाद 100 रन बनाए. कप्तान सलमान अली आगा ने 23 गेंद पर 38 और शादाब खान ने 22 गेंद पर 36 रन बनाए. इस मैच के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ है जिसने सबको हैरान कर दिया.

माइक हेसन से भिड़े पाकिस्तानी कप्तान?

मैच का एक वीडियो जो वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान के कप्तान सलमान डगआउट में काफी नाराज नजर आ रहे हैं. उनके बगल में पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम बैठे हुए थे. हालांकि, वीडियो का ऑडियो साफ नहीं है, लेकिन ऐसा लग रहा था कि वह हाफ-सेंचुरी से चूकने के बाद खुद से नाराज थे. पाकिस्तान के कोच माइक हेसन हैरान रह गए जब आगा ने फ्रस्ट्रेट होकर बोतल फेंकी. हेसन ने उन्हें शांत रहने के बारे में कुछ कहा, जिस पर आगा ने सिर हिलाया.

Add Zee News as a Preferred Source


 

fallback

 

बाबर को नहीं उतारे जाने से नाराज थे सलमान?

यह भी कहा जा रहा है कि सलमान अली आगा चौथे क्रम पर बाबर आजम को नहीं भेजे जाने से नाराज थे. सलमान के आउट होने के बाद ख्वाजा नफे को भेजा गया. ख्वाजा 5 गेंद पर 5 रन ही बना सके. उनके बाद शादाब खान को उतारा. शादाब ने 1 चौका और 3 छक्के लगाकर पाकिस्तान को 199 रनों तक पहुंचाया. बाबर को बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिला. वह टी20 इंटरनेशल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. इसके बावजूद वह बल्लेबाजी के लिए नहीं उतर पाए.

 

 

ये भी पढ़ें: ​जीत के रथ पर सवार साउथ अफ्रीका ने यूएई को हराया… टी20 वर्ल्ड कप में लगातार चौथी जीत, अब भारत से सुपर-8 में टक्कर

खराब फॉर्म में बाबर

बाबर टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में नीदरलैंड के खिलाफ 18 गेंद पर सिर्फ 15 रन ही बना सके थे. इसके बाद अमेरिका के खिलाफ वह लय में दिखे. बाबर ने धीमी शुरुआत के बाद रफ्तार पकड़ी और 32 गेंद पर 46 रन ठोक दिए. भारत के खिलाफ वह बुरी तरह नाकाम रहे और अक्षर पटेल की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. वह 7 गेंदों का सामना करने के बावजूद एक भी बाउंड्री नहीं लगा पाए. बाबर सिर्फ 5 रन ही बना पाए थे. अब नामीबिया के खिलाफ उन्हें बल्लेबाजी के लिए उतारा ही नहीं गया.

ये भी पढ़ें: सलमान अली आगा का बड़बोलापन, भारत से मिली हार को भूले, सुपर-8 में पहुंचते ही दिया बचकाना बयान

टी20 वर्ल्ड कप में शतक का स्पेशल रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप में 2014 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी पाकिस्तानी बल्लेबाज ने शतक लगाया है. फरहान इस लिस्ट में शामिल होने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं. उनसे पहले 2014 में अहमद शहजाद ने शतक लगाया था. शहजाद ने मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2014 में नाबाद 111 रन बनाए थे.





Source link