बालाघाट में 68 फरार अपराधी गिरफ्तार: पुलिस ने कांबिंग गश्त में की कार्रवाई; गंभीर अपराधों में थे वांछित – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट में 68 फरार अपराधी गिरफ्तार:  पुलिस ने कांबिंग गश्त में की कार्रवाई; गंभीर अपराधों में थे वांछित – Balaghat (Madhya Pradesh) News




बालाघाट पुलिस ने कांबिंग गश्त अभियान चलाकर गंभीर अपराधों में फरार चल रहे 68 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 130 से अधिक बदमाशों को अपराध न करने की चेतावनी भी दी गई। पुलिस ने यह कार्रवाई जिले के थानों और चौकियों के तहत की। कांबिंग गश्त के दौरान पुलिस ने जेल से जमानत पर रिहा हुए, चोरी जैसे अपराधों में पहले से शामिल तत्वों और क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक व्यक्तियों की जांच की। इस अभियान में पुलिस ने गली-चौराहों, कॉलोनियों और संदिग्ध स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। गिरफ्तार किए गए अपराधी लूट, चोरी, मारपीट, अवैध वसूली, चाकूबाजी, महिला संबंधी और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों में वांछित थे। पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही, अफवाहों से बचने और जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया गया है।



Source link