शाजापुर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मंगलवार देर रात शहर में हल्की रिमझिम बारिश दर्ज की गई, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई। मौसम विभाग ने आज बुधवार शाम को भी हल्की बारिश की संभावना जताई है। मंगलवार को दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे और रुक-रुक कर मौसम बदलता रहा। रात करीब 11 बजे से 12 बजे के बीच शहर में हल्की बारिश हुई। बुधवार सुबह हालांकि आसमान साफ नजर आया। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान आर्द्रता 39 प्रतिशत रही और दक्षिण-पूर्वी दिशा से औसतन 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बुधवार सुबह करीब 8 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आज भी मंगलवार जैसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने के संकेत हैं।
Source link