Last Updated:
लुकवासा पंचायत भवन में प्रवेश करते ही सरपंच सचिव और कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए अलग-अलग कक्ष दिखाई देते है. एक आकर्षक अतिथि हॉल भी तैयार किया गया है. जिसमें आरामदायक सोफा, डबल बेड, लंच टेबल और आधुनिक फर्नीचर की व्यवस्था है. पास में सुसज्जित रसोईघर भी है. जिसमें इंडक्शन चूल्हा और गैस सिलेंडर की सुविधा उपलब्ध है, ताकि अतिथियों के लिए तुरंत चाय-नाश्ता तैयार किया जा सके. भवन में बिजली के साथ सोलर प्लांट भी लगाया गया है.
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित लुकवासा ग्राम पंचायत ग्रामीण विकास की एक नई मिसाल बन गई है. यहां का पंचायत भवन पहली नजर में किसी फाइव स्टार होटल जैसा प्रतीत होता है. आधुनिक डिजाइन, आकर्षक रंग-रोगन और स्वच्छ परिसर इसे विशिष्ट बनाते है. भवन के अंदर सुव्यवस्थित कार्यालय, विभिन्न कक्ष और उत्तम बैठक व्यवस्था इसे अन्य पंचायत भवनों से अलग बनाते है. मुख्य हॉल में आधुनिक टेबल-कुर्सियां और मीटिंग की उन्नत सुविधाएं इसे एक बड़ा सरकारी कार्यालय जैसा एहसास दिलाती है. यह पंचायत भवन अब सिर्फ प्रशासनिक कार्यों का केंद्र नहीं, बल्कि ग्रामीणों के लिए गर्व और प्रेरणा का प्रतीक बन चुका है.
लुकवासा पंचायत भवन में प्रवेश करते ही सरपंच सचिव और कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए अलग-अलग कक्ष दिखाई देते है. एक आकर्षक अतिथि हॉल भी तैयार किया गया है. जिसमें आरामदायक सोफा, डबल बेड, लंच टेबल और आधुनिक फर्नीचर की व्यवस्था है. पास में सुसज्जित रसोईघर भी है. जिसमें इंडक्शन चूल्हा और गैस सिलेंडर की सुविधा उपलब्ध है, ताकि अतिथियों के लिए तुरंत चाय-नाश्ता तैयार किया जा सके. भवन में बिजली के साथ सोलर प्लांट भी लगाया गया है. जिससे ऊर्जा की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित होती है. स्वच्छता और सुव्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है. इन सुविधाओं के कारण यह पंचायत भवन ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक संसाधनों का उत्कृष्ट उदाहरण बन गया है.
जनसुनवाई और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन
इस पंचायत भवन में रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जनसुनवाई होती है. सरपंच, सचिव और पटवारी नियमित रूप से बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनते और उनका समाधान करते है. केंद्र सरकार की स्वामित्व योजना के तहत मालिकाना हक से जुड़े कार्य यहां तेजी से किए जा रहे है. साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं के आवेदन और निराकरण की प्रक्रिया भी सुचारु रूप से चल रही है. पंचायत सदस्यों और समाजसेवियों के प्रयासों से यह भवन स्वीकृत हुआ और अब पूरे जिले में मॉडल पंचायत के रूप में पहचाना जा रहा है. यह भवन ग्रामीण प्रशासन की पारदर्शिता और सक्रियता का प्रतीक बन गया है.