Last Updated:
T20 World cup Shivam Dube smashed blistering fifty: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में शिवम दुबे ने अपनी तूफानी फिफ्टी से धूम मचा दी. शिवम दुबे ने 31 गेंद में 66 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और 4 चौके भी लगाए.
शिवम दुबे ने लगाई तूफानी फिफ्टी
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के 36वें मैच में शिवम दुबे ने नीदरलैंड्स के खिलाफ अपनी तूफानी फिफ्टी से धूम मचा दी. शिवम ने 31 गेंद में 66 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 6 गगनचुंबी छक्कों के साथ 4 चौके भी लगाए. इस दौरान शिवम दुबे का बल्लेबाजी में स्ट्राइक रेट 212.90 रहा. शिवम दुबे की इस धुआंधार पारी के कारण ही भारतीय टीम शुरुआती झटके के बावजूद निर्धारित 20 ओवर के खेल में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही.
बता दें कि इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत बहुत ही खराब रही थी. भारतीय टीम ने पहले ही ओवर में ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का विकेट गंवा दिया. इसके बाद 5वें ओवर में ईशान किशन भी आउट हो गए, जिससे टीम इंडिया मुश्किल में फंस गई थी.
तिलक के बाद बल्लेबाजी करने आए शिवम
अभिषेक और ईशान किशन के आउट होने के बाद तिलक वर्मा ने भी अपना विकेट गंवा दिया. ऐसे में कप्तान सूर्या ने शिवम दुबे के बैटिंग में प्रमोशन करते हुए उन्हें बल्लेबाजी के लिए बुलाया. शिवम के साथ सूर्या अपनी पार्टनरशिप को बिल्डअप कर पाते उससे पहले वह भी आउट हो गए. ऐसी स्थिति में शिवम दुबे को हार्दिक का बेहतरीन साथ मिला.
हार्दिक पांड्या ने नीदरलैंड के खिलाफ मैच में 21 गेंद में 3 छक्कों की मदद से 30 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान सूर्या ने 28 गेंद में 34 रनों का योगदान दिया, जबकि तिलक वर्मा ने 27 गेंद में 31 रन बनाए. वहीं ईशान किशन ने 18 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी की बात करें तो नीदरलैंड्स की तरफ से लोगन बीक ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. इसके अलावा आर्यन दत्त के खाते में 2 विकेट आया जबकि काइल क्लेन ने 1 विकेट लिए.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें