भारत और नीदरलैंड के बीच आज शाम में 7 बजे टी20 विश्व कप का मुकाबला खेला जाना है. पाकिस्तान को बुरी तरह से हराकर टीम इंडिया सुपर-8 के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है. वहीं, नीदरलैंड पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. लेकिन, इस बीच सबसे बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है अभिषेक शर्मा की फॉर्म. बता दें कि अभिषेक टीम इंडिया के लिए मौजूदा टी20 वर्ल्डकप में 2 मुकाबले खेल चुके हैं और दोनों में वह बुरी तरह से फ्लॉप रहे है. मतलब साफ है कि वह अभी तक खाता भी नहीं खोल सके हैं. बता दें कि विश्व कप से ठीक पहले उनके नाम का खूब शोर था कि वह ये रिकॉर्ड तोड़ देंगे वो रिकॉर्ड तोड़ देंगे. लेकिन अभी तक वह ऐसा करने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं और उनका फ्लॉप शो उनके लिए चिंता बढ़ा सकता है. अगर वह आज के मुकाबले में भी नहीं चलते हैं, तो उनके लिए समस्याएं बढ़ सकती हैं और सुपर-8 में उन्हें बाहर भी किया जा सकता है.
फ्लॉप शो जारी
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अपनी तूफानी बैटिंग से विरोधियों के खेमे में खौफ पैदा कर देने वाले अभिषेक शर्मा अभी तक खाता भी नहीं खोल पाए हैं. अभिषेक का आउट ऑफ फॉर्म रहना टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है. अभिषेक नामीबिया के खिलाफ पहले मुकाबले में खास नहीं कर सके थे. वहीं, दूसरे मैच में बुखार के चलते वह बाहर थे और तीसरे मैच में पाक के खिलाफ उन्हें फिर एक बार मौका दिया गया और सलमान आगा की बॉल पर अपना विकेट दे बैठे.
रैंकिंग में अभी भी नंबर 1
टीम इंडिया के तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा खराब प्रदर्शन के बावजूद आईसीसी मेंस बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर 1 पायदान पर हैं. आज आईसीसी की ताजा रैंकिंग में 891 रेटिंग के साथ वह शीर्ष पर कायम हैं. इसकी वजह साफ है भले ही वह दोनों मुकाबले में नहीं चल सके हैं लेकिन, ओवरऑल उनकी परफॉर्मेंस बेहद ही शानदार रही है और न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में उनका बल्ला जमकर बोला था. यही वजह है कि वह आज भी शीर्ष पर कायम हैं.
क्या खोल पाएंगे खाता?
अभिषेक शर्मा के ऊपर आज सभी कि निगाहें होंगी बीते मैचों में फ्लॉप शो के बाद आज ना केवल कप्तान सूर्या बल्कि पूरे देश उनसे आस लगाए बैठा है. ऐसे में आज के मैच में उनसे काफी उम्मीदें होंगी. देखना दिलचस्प होगा कि आज वह कैसा प्रदर्शन करते हैं. हालांकि, सभी को पता है अगर अभिषेक अगर चल गए तो वह कुछ भी करिश्मा कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: T20 विश्व कप के बीच ICC रैंकिंग में भूचाल, अभिषेक का जलवा बरकरार, किशन की टॉप 10 में धमाकेदार एंट्री