T20 World Cup 2026: छक्के मारना तो दूर… एक-एक रन के लिए तरस गए 5 विस्फोटक खिलाड़ी! बल्ला है एकदम खामोश

T20 World Cup 2026: छक्के मारना तो दूर… एक-एक रन के लिए तरस गए 5 विस्फोटक खिलाड़ी! बल्ला है एकदम खामोश


T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 ने अपना आधा सफर तय कर लिया है. ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म होने वाले हैं. सुपर 8 के लिए 8 में से 7 टीमों की तस्वीर साफ हो चुकी है. 33 मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टिम साइफर्ट का जलवा है. न्यूजीलैंड के इस ओपनर ने 4 मैचों में 57.67 की औसत से कुल 173 रन ठोके हैं. उनके बाद दीपेंद्र सिंह ऐरी का नाम है, जिन्होंने 4 मैचों में 56.33 की औसत से कुल 169 रन बनाए हैं. इसके बाद 168 रनों के साथ श्रीलंका के कुसल मेंडिस हैं. नंबर 4 पर टीम इंडिया के ईशान किशन हैं, जिन्होंने 158 रन बनाए हैं.

इस एडिशन में टी20 क्रिकेट के 5 विस्फोटक बल्लेबाजों का बल्ला एकदम खामोश रहा है. ये वही खिलाड़ी हैं, जिनके पास छक्के मारने की जबरदस्त क्षमता है, लेकिन इस बार उनका बल्ला एकदम खामोश है और फॉर्म साथ नहीं दे रही है. नीचे उन 5 बल्लेबाजों की लिस्ट दी गई है, जो इस बार एक-एक रन के लिए संघर्ष कर रहे हैं और अपनी-अपनी टीम के लिए हर बार निराश कर रहे हैं. इस लिस्ट में इंग्लैंड के 2, ऑस्ट्रेलिया का एक, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका का एक-एक बल्लेबाज शामिल है.

टी20 विश्व कप 2026 में रनों के लिए तरसे ये 5 खिलाड़ी

1. फिल साल्ट

इंग्लैंड की टी20 टीम के तूफानी ओपनर हैं, जिन्होंने आईपीएल 2025 में आरसीबी को खिताब दिलाने में अहम रोल अदा किया था, वो पहली गेंद से छक्के लगाते हैं, लेकिन अब तक वर्ल्ड कप में बल्ला खामोश रहा है. उन्होंने 4 मैचों में 15.25 की औसत से सिर्फ 61 रन ही बनाए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


2. ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल टी20 के विस्फोटक खिलाड़ी हैं. वह गेंद और बल्ले दोनों से कमाल करते हैं, लेकिन इस सीजन उनका बल्ला खामोश रहा. ऑस्ट्रेलिया के लिए तीन मैचों में उन्होंने 20.66 की औसत और 110.71 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 62 रन बनाए. मैक्सवेल का फ्लॉप होना टीम पर भारी पड़ा और वह ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई.

3. सैम अयूब

पाकिस्तान टीम का यह ओपनर पहले तीनों मैचों में फ्लॉप रहा है. अयूब ने 16.33 की औसत और 153.12 के स्ट्राइक रेट से 3 मैचों में सिर्फ 49 रन बनाए हैं. उनका हाई स्कोर 24 रन ही रहा.

4. जोस बटलर

टी20 क्रिकेट के तूफानी ओपनर माने जाते हैं, जिन्हें दुनिया भर में खेलने का अनुभव है. आईपीएल जैसी बड़ी लीग में बटलर शतकों का अंबार लगा चुके हैं, लेकिन इस विश्व कप में बल्ला खामोश रहा है. इंग्लैंड के लिए ओपनिंग कर रहे अब तक बटलर कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए. 4 मैचों में 13.25 की औसत से सिर्फ 53 रन बनाए हैं. हाई स्कोर 26 रन है.

5. डेवाल्ड ब्रेविस

साउथ अफ्रीका के लिए मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने वाले तूफानी बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस के पास लंबे-लंबे छक्के लगाने की जबरदस्त क्षमता है. वह आईपीएल और टी20 लीग में यह साबित भी कर चुके हैं, लेकिन टी20 विश्व कप 2026 में उनका बल्ला पहले 4 मैचों में खामोश रहा है. उन्होंने 16.66 की औसत और 119.04 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 50 रन बनाए हैं.



Source link