उमरिया में 6 माह के मासूम को कुत्ते ने नोचा: परिजनों ने छुड़ाया, चेहरे पर आई गंभीर चोट; जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती – Umaria News

उमरिया में 6 माह के मासूम को कुत्ते ने नोचा:  परिजनों ने छुड़ाया, चेहरे पर आई गंभीर चोट; जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती – Umaria News




उमरिया के बिलासपुर गांव में गुरुवार को घर के आंगन में खेल रहे छह माह के मासूम बच्चे पर एक कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में बच्चे के चेहरे पर गंभीर चोट आई हैं, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल उमरिया में भर्ती कराया गया है। आंगन में खेलते समय किया हमला जानकारी के अनुसार, छह माह का मासूम आर्यन अपने घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान एक कुत्ते ने अचानक उस पर झपट्टा मार दिया और चेहरे को बुरी तरह काट लिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर बाहर आए और उसे कुत्ते से छुड़ाया। हमले के कारण मासूम का चेहरा लहूलुहान हो गया था। चंदिया से उमरिया रेफर किया परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी और बच्चे को चंदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे उमरिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में बच्चे का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया खतरे से बाहर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. के.सी. सोनी ने बताया कि बच्चे के चेहरे पर कुत्ते के दांतों के गहरे घाव हैं। डॉक्टरों की एक विशेष टीम बच्चे की निगरानी कर रही है। राहत की बात यह है कि उपचार के बाद बच्चे की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर है।



Source link