उस्मान तारिक को कितनी सैलरी देता है पाकिस्तान? बाबर-आफरीदी को मिलते हैं इतने

उस्मान तारिक को कितनी सैलरी देता है पाकिस्तान? बाबर-आफरीदी को मिलते हैं इतने


होमखेलक्रिकेट

उस्मान तारिक को कितनी सैलरी देता है पाकिस्तान? बाबर-आफरीदी को मिलते हैं इतने

Last Updated:

उस्मान तारिक का पीसीबी से डोमेस्टिक कैटेगरी-1 का कांट्रैक्ट है. इसमें सेंट्रल कांट्रैक्ट के मुकाबले बेहद कम सैलरी मिलती है, मगर मैच फीस और घरेलू प्रीमियर लीग से तारिक बढ़िया कमाते हैं. फिर भी भारत के मुकाबले यह बेहद कम है.

Zoom

उस्मान तारिक

उस्मान तारिक ने जुलाई 2021 में सेल्समैन की नौकरी छोड़ी और दुबई से पाकिस्तान आ गए. मेहनत की, घर वालों के ताने सुने, अम्मी के आंसू भी देखे और इन सब में तपकर ऐसे ऑफ स्पिनर बने जो आज पाक गेंदबाजी का मुख्य हथियार है. नामीबिया के खिलाफ मैच में भी ये नजर आया जहां उस्मान ने 3.3 ओवर में महज 16 रन देकर 4 विकेट झटके.

उस्मान जब दुबई में नौकरी करते थे, तो रियल स्टेट फर्म से जुड़े थे.क्रिकेट के लिए उस्मान ने नौकरी छोड़ी. अब वह PSL के अलावा पाकिस्तान का घरेलू क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर खूब पैसे कमा रहे हैं. उस्मान तारिक को PCB भी एक निश्चित सैलरी देती है. बोर्ड से उस्मान का कोई संट्रेल कांट्रैक्ट नहीं है, लेकिन पीसीबी ने उनसे डोमस्टिक कैटेगरी-1 के तहत करार कर रखा है. इस कैटेगरी में पीसीबी ने 40 खिलाड़ियों को रखा है, जिन्हें तकरीबन 5.5 लाख पाकिस्तानी रुपये दिए जाते हैं, जबकि पीसीबी के सेंट्रेल कांट्रैक्ट में अच्छा खासा पैसा मिलता है. हालांकि मैच फीस से उस्मान की बढ़िया कमाई होती है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

उस्मान तारिक को पीसीबी से डोमेस्टिक करार के तहत 5.5 लाख पाकिस्तानी रुपये मिलते हैं. अगर भारत के लिहाज से देखें तो ये बहुत कम है. अगर 1 लाख रुपये के हिसाब से ही देखें तो पाकिस्तान का 1 लाख रुपये भारत के तकरीबन 32500 रुपये होता है. इसके अलावा भी अगर सेंट्रल कांट्रैक्ट की बात करें तो पाकिस्तान अपने बी श्रेणी के खिलाड़ी को 30 लाख रुपये महीना यानी तकरीबन 3 लाख 60 लाख पाकिस्तानी रुपये देता है, जबकि भारत अपने दूसरे ग्रेड के खिलाड़ी को 5 करोड़ रुपये देता है, पाकिस्तानी रुपये में ये 15.5 करोड़ के आसपास होंगे.

पाकिस्तान में उस्मान तारिक को बोर्ड की ओर से 5.5 लाख रुपये महीने दिए जाते हैं. उस्मान पाकिस्तान की टी-20 टीम भी खेल रहे हैं, जिसके लिए उन्हें हर मैच के तकरीबन 4 लाख 18 हजार 524 पाकिस्तानी रुपये दिए जाते हैं. अगर वह भविष्य में टेस्ट टीम और वनडे टीम में दिखेंगे तो टेस्ट में हर मैच के 12 लाख 57 हजार 795, वनडे के 6 लाख 44 हजार पाकिस्तानी रुपये भी मिलेंगे. घरेलू क्रिकेट में 4 दिन मैच के 6 लाख 28 हजार और वनडे के 3 लाख 22 हजार तथा टी-20 के 2 लाख 9 हजार पाकिस्तानी रुपये हर मैच के मिलेंगे. इसके अलावा उस्मान PSL में क्वेटा ग्लेडिएटर्स और कैरेबियन प्रीमियर लीग में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं.

About the Author

Ambar BajpaiDeputy News Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. इससे पहले मैंने, अमर उजाला, हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में काम किया है. साथ ही टाइम्स नाउ, जागरण और टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट में राजनीति, इतिहास, शिक्षा, साहित्…और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link