खिलखिलाते एग्जाम सेंटर से बाहर निकले स्टूडेंट्स, संस्कृत के पेपर को लेकर क्या बोले जबलपुर के छात्र?

खिलखिलाते एग्जाम सेंटर से बाहर निकले स्टूडेंट्स, संस्कृत के पेपर को लेकर क्या बोले जबलपुर के छात्र?


Last Updated:

MP Board 10th Exam: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा का संस्कृत पेपर आज आयोजित हुआ. जबलपुर के छात्रों ने पेपर को आसान बताया. ज्यादातर स्टूडेंट्स ने कहा कि प्रश्न सीधे किताब से आए और तीन घंटे का पेपर 2 घंटे में ही पूरा हो गया.

जबलपुर. मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा का सेकंड पेपर आज संस्कृत का हुआ. एग्जाम देकर लौटे छात्रों के चेहरे चमकते नजर आए. परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते ही स्टूडेंट्स ने राहत की सांस ली और कहा कि पेपर उम्मीद से ज्यादा आसान था. तीन घंटे का समय मिला था, लेकिन कई स्टूडेंट्स ने तय समय से पहले ही सारे प्रश्नों के उत्तर हल कर दिए. स्टूडेंट्स का  रिएक्शन लेने लोकल 18 की टीम  जबलपुर के एमएलबी स्कूल पहुंची. जहां स्टूडेंट्स ने क्या कहां, आइए जानते हैं…

अक्षिता वंशकार ने बताया कि आज हमारा दूसरा पेपर संस्कृत का था. एग्जाम काफी अच्छा गया, जैसी उम्मीद थी. वैसा ही पेपर आया. काफी सरल प्रश्न आए थे. संस्कृत एक स्कोरिंग सब्जेक्ट की तरह है, जिससे ओवरऑल परसेंट अच्छे बनते हैं. आज काफी अच्छा पेपर गया. स्टूडेंट परी चौधरी ने बताया कि एग्जाम बहुत अच्छा रहा. सारे प्रश्न सिलेबस के ही अंदर से थे. कोई भी प्रश्न बाहर से नहीं पूछा गया. प्रश्नों के उत्तर लिखने के लिए समय भी पर्याप्त था. कोई भी प्रश्न नहीं छूटा.

सीधा और सरल आया प्रश्न पत्र
स्टूडेंट अंजली गोस्वामी ने बताया कि संस्कृत का पेपर काफी सरल था और प्रश्न सीधे किताब से आए थे. ऐसा लगा जैसे तीन घंटे का समय उत्तर लिखने के लिए बहुत दिया गया. व्याकरण से जुड़े प्रश्न भी पाठ्यपुस्तक के आधार पर पूछे गए थे और पूरे पेपर में किसी भी सवाल को लेकर कोई दुविधा नहीं थी. प्राइवेट परीक्षा दे रहे स्टूडेंट आदित्य प्रजापति ने बताया कि पेपर की खास तैयारी नहीं की थी, फिर भी पेपर काफी अच्छा गया. पेपर ढाई घंटे में ही कंप्लीट हो गया था. 1 घंटे बैठा रहा.

आधे घंटे पहले कई स्टूडेंट्स ने पूरा कर लिया एग्जाम 
स्टूडेंट दिव्यांश शर्मा ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी पेपर काफी सरल था. संस्कृत सब्जेक्ट पर फोकस करके रखा था. इससे परसेंट अच्छे बने. वहीं हुआ, पेपर काफी अच्छा गया. पेपर आधे घंटे पहले ही हो गया था. किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई. अब अगला पेपर गणित का है. जिसके लिए घर जाकर अच्छे से तैयारी करना पड़ेगा.

About the Author

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें



Source link