ग्वालियर में लग्जरी कार से स्टंट, हाइवे पर फायरिंग: वीडियो आया सामने, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस ने शुरू की जांच – Gwalior News

ग्वालियर में लग्जरी कार से स्टंट, हाइवे पर फायरिंग:  वीडियो आया सामने, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस ने शुरू की जांच – Gwalior News




ग्वालियर में लग्जरी कार खरीदने के बाद युवकों द्वारा स्टंट और दिनदहाड़े हाइवे पर फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो शीतला माता रोड का है, जिसमें एक दर्जन से अधिक युवक नई लग्जरी कार की पूजा करते हुए तेज म्यूजिक पर सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ युवक कार की खिड़कियों से बाहर लटकते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद जश्न के दौरान एक युवक राइफल से हाइवे पर गोली चलाता हुआ नजर आया। होटल और ढाबों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस हालांकि वीडियो गुरुवार को सामने आया, लेकिन घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। पुलिस अब हाईवे पर स्थित होटल और ढाबों के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर युवकों की पहचान करने में जुटी है। मामले में अमर सिंह सिकरवार थाना प्रभारी कंपू ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर स्टंटबाजी और फायरिंग करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link