जिले में आज से लोन स्कीम कैंप: टंट्या मामा योजना से युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार ऋण – Betul News

जिले में आज से लोन स्कीम कैंप:  टंट्या मामा योजना से युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार ऋण – Betul News



बैतूल जिले में आज से टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के तहत 10 दिवसीय शिविरों का आयोजन शुरू हो गया है। पहला शिविर सोमवार को भीमपुर में लगाया गया, जहाँ युवाओं और पात्र हितग्राहियों को विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। शिविर में आवेदनो

.

जनजातीय युवाओं को मिलेगा लाभ

इन शिविरों का आयोजन जनजातीय कार्य विभाग की पहल पर किया जा रहा है। इसका उद्देश्य बेरोजगार युवाओं और जरूरतमंद परिवारों को बैंकों के माध्यम से आसान ऋण उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपना व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें। योजना के तहत लाभार्थियों को कृषि, पशुपालन, व्यवसाय या लघु उद्योग जैसे कार्यों के लिए ऋण दिया जाएगा।

अलग-अलग ब्लॉकों में लगेंगे शिविर

शिविरों का आयोजन 3 से 14 नवंबर तक जिले की विभिन्न शाखाओं में किया जा रहा है। रानीपुर में 4 नवंबर, भैंसदेही में 6 नवंबर, चिचोली में 7 नवंबर, कोलगांव में 8 नवंबर, शाहपुर में 10 नवंबर, आमला में 11 नवंबर, प्रभातपट्टन में 12 नवंबर, मुलताई में 13 नवंबर और अंतिम शिविर बैतूल में 14 नवंबर को आयोजित होगा।

मौके पर ही होगी ऋण स्वीकृति

प्रत्येक शिविर में बैंक अधिकारी और विभागीय कर्मचारी मौजूद रहेंगे। वे मौके पर ही आवेदन स्वीकार करेंगे और ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी करेंगे। अधिकारियों का कहना है कि टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना जनजातीय समाज के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे जिले के अनेक युवा स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।



Source link