डबरा शहर के रामगढ़ और हनुमानगंज डांडा सहित आसपास के कई इलाकों में शुक्रवार, 20 फरवरी को बिजली गुल रहेगी। विभाग द्वारा डीटीआर मीटर लगाने के लिए चार घंटे का शटडाउन किया जाएगा है। बिजली कंपनी के अनुसार, 11 केवी रामगढ़ फीडर पर डीटीआर मीटर लगाने का आवश्यक संधारण कार्य किया जाना है। इस तकनीकी कार्य के चलते सुबह 10:30 बजे से दोपहर 02:30 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। ये क्षेत्र होंगे प्रभावित इस कटौती से मुख्य रूप से रामगढ़, हनुमानगंज डांडा और इस फीडर से जुड़े अन्य नजदीकी मोहल्ले प्रभावित रहेंगे। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े अपने आवश्यक कार्य समय से पहले निपटा लें। समय में हो सकता है बदलाव कंपनी के अनुसार संधारण कार्य की जटिलता और आवश्यकता को देखते हुए बिजली कटौती के इस समय को घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। कार्य पूर्ण होते ही बिजली सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी।
Source link