हिल स्टेशन पचमढ़ी में 2 फरवरी को होटल सेरेनिटी द विला में हुआ ब्लॉस्ट एलपीजी गैस लीकेज की वजह से हुआ था। लीकेज से सिलेंडर की गैस किचिन में भर गई थी। जैसे ही होटल कर्मचारी ने लाइटर जलाया, धमाका हो गया। जिससे होटल का ग्राउंड फ्लोर क्षतिग्रस्त हो गया। किचिन से लगे रूम में दीवार अंदर ही गिर गई। जिससे रूम में रुके महाराष्ट्र के एक ही परिवार के दो बच्चे, पति, पत्नी दब गए थे। जिन्हें ब्लास्ट के बाद बाहर निकाला था। पर्यटक फैमिली का इंदौर में उपचार हुआ। किचिन में आग से झुलसे कर्मचारी का 17दिन तक नर्मदापुरम के निजी अस्पताल में उपचार चला। बुधवार को घायल कर्मचारी राकेश अहिरवार अपने गांव लांझी पहुंचा। होटल में ब्लॉस्ट की वजह एफएसएल प्रारंभिक जांच में हुआ है। एसपी साईंकृष्णा थोटा ने बताया होटल में आग की वजह गैस लीकेज है। सम्भवतः रात में किसी ने सिलेंडर चूल्हे को ओपन छोड़ रखा होगा। जिससे गैस रूम में भर गई। जैसे ही लाइटर जलाया, तुरंत ब्लॉस्ट हो गया। होटल संचालक की लापरवाही सामने आई है। लापरवाही एवं किचिन व रूम में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था का अभाव नजर आया है। मामले में विवेचना जारी है। जांच में होटल का संचालन तुषार जायसवाल कर रहे थे। हमने प्रशासन से निवेदन और स्टॉफ को निर्देश दिए कि जिन भी होटलों में फायर सेफ्टी ऑडिट नहीं कराएं है, वहां सेफ्टी को ध्यान में रखकर उचित कार्रवाई करें। ब्लास्ट से होटल की हालत बेकार, दीवार गिरी, तरारें आई ब्लॉस्ट से होटल के ग्राउंड फ्लोर किचिन और रूम वाला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया। दीवारें गिर गई। होटल की कुछ दीवारों में भी दरारें भी आ गई। अंदर रखी दो कुर्सियां जल गई। संचालक ने कुछ सामान होटल से खाली भी कर दिया है। रूम में आ रही थी गैस बदबू एफआईआर के मुताबिक महाराष्ट्र के खामगांव बुलढाना निवासी घायल रीमा गाड़ोदिया अपने पति प्रदीप गाड़ोदिया (40), बच्चे नमन (8), एवं मोरेश (5) के साथ अपने घर से पचमड़ी घूमने के लिए निकले थे। पचमड़ी के पास पनारपानी रिट्रीट होटल में रात रुके बाद 01/02/2026 को सुबह पचमड़ी पहुंचे। पचमढ़ी में शाम 07.30 बजे हम चारों होटल सेरेनिटी द विला ग्राउंड फ्लोर पर रूम नंबर 101 किराए पर लिया। जो होटल की किचिन से लगा हुआ था। 02/02/2026 को सुबह रूम में ही बैठे हुए थे, रूम में थोड़ी-थोड़ी गैस की बदबू आ रही थी। 8 बजे अचानक से धमाका हुआ, जिससे एक दीवार फटकर अंदर उनके ऊपर गिरी। जिससे पति पत्नी और सभी बच्चे चोट लगी। महिला के सिर, चेहरा हाथ पैर में चोटें लगी। पति प्रदीप को सिर छाती में चोटें, लड़का नमन के सिर, और मोरेश को सिर और हाथ में चोटें लगी। कर्मचारी राकेश अहिरवार ने चाय बनाने के लिए लाइटर जलाया था। जिससे ब्लॉस्ट हुआ और अंदर आग लग गई। होटल में जहां हादसा हुआ, वहां केवल चाय बनती है। सेरेनिटी द विला होटल के संचालक तुषार जायसवाल का दावा है कि होटल के किचिन में खाना भी बनता है। ब्लॉस्ट की असली वजह हमें ही नहीं पता। सिलेंडर सुरक्षित है और उसमें गैस भी है। ब्लास्ट में होटल का किचन पूरी तरह तहस-नहस हो गया। सीलिंग, फर्नीचर और दूसरा सामान टूट गया। किचन की दीवार पिलर गिर गया। कई दीवारों में दरारें आ गई। फर्स्ट फ्लोर के कमरे के दरवाजे और कांच भी फूट गए। पचमढ़ी थाना प्रभारी पदम सिंह मौर्य ने बताया होटल संचालक के खिलाफ केस दर्ज है। पचमढ़ी महादेव मेले में व्यस्तता के चलते जांच पूरी नहीं हो पाई। घायल कर्मचारी 18 फरवरी को ही डिस्चार्ज होकर घर गया है। उसके बयान होंगे है।
Source link