सड़क छाप गुंडे की तरह गैंगस्टर की पुलिस ने निकाली हेकड़ी, बनाई थी रील

सड़क छाप गुंडे की तरह गैंगस्टर की पुलिस ने निकाली हेकड़ी, बनाई थी रील


Last Updated:

Indore News: इंदौर पुलिस ने गुर्गों के साथ खजराना मंदिर में VIP दर्शन करने वाले गैंगस्टर सतीश भाऊ को थाने में जमीन पर बैठाकर डोजियर फॉर्म भरवाया. बदमाश ने रौब झाड़ने के लिए वीआईपी दर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था.

Zoom

डोजियर फॉर्म भरता गैंगस्टर सतीश भाऊ.

रिपोर्ट- मिथिलेश गुप्ता, इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में एक गैंगस्टर के खजराना मंदिर में वीआईपी दर्शन करने पर कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर सख्त हो गए. कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने इसपर कड़ा ऐतराज जताया. कलेक्टर और कमिश्नर के निर्देश पर खजराना मंदिर के गर्भगृह में वीआईपी दर्शन के लिए गैंगस्टर की मदद करने वाले आकाश रावत के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी. पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर गैंगस्टर सतीश भाऊ के खिलाफ भी खजराना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की. खजराना के थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने इंदौर के कुख्यात बदमाश सतीश भाऊ के घर पर दबिश दी. वह घर पर नहीं मिला. पुलिस के अल्टीमेटम के बाद गैंगस्टर खुद थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने गैंगस्टर सतीश भाऊ की किसी सड़क छाप गुंडे की तरह हेकड़ी निकाल दी.

इंदौर पुलिस ने गुर्गों के साथ वीआईपी दर्शन करने वाले बदमाश को जमीन पर बैठाकर डोजियर फॉर्म भरवाया. बदमाश सतीश भाऊ ने VIP दर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर रौब झाड़ने के लिए पोस्ट किया था. अब पुलिस ने बदमाश का थाने की जमीन पर बैठाकर उसकी जगह दिखाते हुए वीडियो शेयर किया है.

कई आपराधिक घटनाओं में गैंगस्टर सतीश भाऊ का नाम
बताते चलें कि गैंगस्टर सतीश भाऊ का नाम शहर में हुई कई आपराधिक घटनाओं में आ चुका है. खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर रोक है. विशेष अनुमति लेने पर ही गर्भगृह में प्रवेश मिलता है. बीते दिनों सतीश भाऊ ने खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में जाकर दर्शन किए थे. उसने खुद के सोशल मीडिया अकाउंट पर मंदिर के गर्भगृह में जाकर दर्शन करने की रील शेयर की थी. जिसके बाद इंदौर प्रशासन और पुलिस ने यह एक्शन लिया. सतीश भाऊ को खजराना मंदिर के गर्भगृह के दर्शन कराने में आकाश रावत ने मदद की थी. पुलिस ने उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया है. मामले की जांच की जा रही है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.



Source link