पिछले साल के पेपर से आ गए 50% क्वेश्चन! 10वीं संस्कृत परीक्षा में स्टूडेंट गदगद, एक घंटे फ्री बैठे रहे

पिछले साल के पेपर से आ गए 50% क्वेश्चन! 10वीं संस्कृत परीक्षा में स्टूडेंट गदगद, एक घंटे फ्री बैठे रहे


Last Updated:

मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा में गुरुवार को 10वीं का दूसरा पेपर था. सागर सहित पूरे प्रदेश में लाखों बच्चों ने संस्कृत का एग्जाम दिया. संस्कृत के पेपर ने स्टूडेंट्स को खुश कर दिया. आलम ये रहा कि बच्चे पेपर जल्दी करने के बाद 1 घंटे तक फ्री बैठे रहे. जानें…

सागर: मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा में गुरुवार को 10वीं का दूसरा पेपर था. सागर सहित पूरे प्रदेश में लाखों बच्चों ने संस्कृत का एग्जाम दिया. संस्कृत के पेपर ने स्टूडेंट्स को खुश कर दिया. बच्चों का कहना है कि बीते 3 साल के क्वेश्चन पेपर में से 50 प्रतिशत प्रश्न आए हैं. ऐसे में जिन लोगों ने अकेले क्वेश्चन पेपर से तैयारी की थी, वह भी बहुत अच्छे नंबर हासिल करेंगे. अब अगला पेपर 24 फरवरी को गणित का है, जिसकी तैयारी करने के लिए 5 दिन मिले हैं.

छात्रा अवनी जैन ने बताया, शिक्षकों द्वारा बच्चों को पढ़ने के लिए जो मार्गदर्शन दिया गया था कि पिछले सालों के पेपर से तैयारी करो, वह तरीका हम लोगों के लिए एकदम सही रहा है. क्योंकि पिछले एक-दो साल के क्वेश्चन पेपर में से लगभग 40 से 45 प्रतिशत प्रश्न आए हैं. ऐसे में पिछले प्रश्नपत्रों से जिसने भी तैयारी की थी, उसका बहुत अच्छा क्वेश्चन पेपर सॉल्व हुआ है.

एक घंटे फ्री बैठे रहे…
प्रदीप पटेल ने बताया कि इस बार जो 75 नंबर का पेपर आया था, उसमें से हम लगभग 65 से 70 नंबर का करके आए हैं. अनुप्रिया डांगी ने बताया, जिन लोगों ने भी आज का एग्जाम दिया है, उनमें पढ़ाई करने वालों के सभी के नंबर 70 नंबर से ऊपर ही आएंगे. क्योंकि, एक तो पेपर 75 नंबर का था, दूसरा इसके क्वेश्चन छोटे थे, जिसकी वजह से किसी का डेढ़ घंटे में तो किसी का 2 घंटे में ही एग्जाम हो गया था. एक-एक घंटा बच्चे फ्री बैठे रहे. देखते रहे कि कहीं कोई गलती है तो उसमें सुधार कर लें.

फिर भी इनका पेपर खराब…
प्रिंस अहिरवार ने बताया, उनका 50 नंबर का पेपर गया है, जो पढ़ा था वह सभी क्वेश्चन आए हैं. संस्कृत की तैयारी में हमने बहुत कम समय दिया था और दूसरे विषय जो टॉप लगते हैं, जैसे मैथ, साइंस, सोशल साइंस उनमें ज्यादा समय दिया था. कम समय में तैयारी करने के बाद भी बहुत अच्छा पेपर गया है. आदित्य व्यास ने बताया, संस्कृत सब्जेक्ट मुझे सबसे ज्यादा कठिन लगता है, इसलिए इसकी पढ़ाई नहीं की थी. मेरा तो बहुत खराब एग्जाम गया है. आप 24 तारीख को गणित का पेपर है, उसकी बहुत अच्छी सी तैयारी करेंगे. हालांकि संस्कृत में भी पास हो जाएंगे. अभिषेक पटेल ने बताया, वह 10 नंबर का प्रश्न पत्र करके आए हैं. क्योंकि, एग्जाम पेपर कठिन था इसलिए प्रश्न बन नहीं रहे थे, बाकी ऑब्जेक्टिव प्रश्न तो बिल्कुल नहीं बने.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link