Last Updated:
Zimbabwe vs Sri Lanka Turning Point: दूसरी पारी का 15वां ओवर श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में जिम्बाब्वे के लिए बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुए, जिसने न सिर्फ सिकंदर रजा की टीम की वापसी कराई, बल्कि उसकी जीत भी सुनिश्चित की. इस ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर कप्तान सिकंदर रजा ने दो छक्के और एक चौके के साथ 16 रन बटोरे, जिससे टीम के लिए जीत के रास्ते खोल दिए.
जिम्बाब्वे की जीत का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट.
नई दिल्ली. जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप मुकाबलों में दूसरा बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका को भी शिकस्त दी. ग्रुप-बी का यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया, जिसमें जिम्बाब्वे ने 6 विकेट से जीत दर्ज की और श्रीलंका को पीछे छोड़ते हुए ग्रुप टॉपर बनकर सुपर-8 की हुंकार भरी. इस 38वें मुकाबले में एक समय श्रीलंका की पकड़ मजबूत थी, लेकिन तीन गेंदों के अंदर मैच का मोमेंटम जिम्बाब्वे ने अपनी ओर शिफ्ट करते हुए वापसी की और फिर सबको चौंका दिया. मैच का यह बड़ा टर्निंग पॉइंट दूसरी पारी के 15वें ओवर में देखने को मिला.
179 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे का स्कोर 14 ओवर के बाद 114/2 था. जीत के लिए 36 गेंदों में 65 रन की दरकार थी. 15वें ओवर में कप्तान रजा ने गियर बदला और आक्रामक अंदाज अपनाते हुए आखिरी तीन गेंदों पर दो छक्के और एक चौका लगा दिया, जिससे जिम्बाब्वे का स्कोर 134/2 हो गया. सिकंदर रजा के इन तीन बड़े हिट्स ने जिम्बाब्वे की मुकाबले में वापसी कराते हुए जीत की उम्मीदें जगा दीं. रजा यहीं नहीं रुके, उन्होंने अगले दो ओवरों में भी प्रहार करते हुए दो छक्के और एक चौका लगाकर टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया. हालांकि, 19वें ओवर में रजा 44 रन की पारी खेलकर आउट हो गए. उन्होंने 25 गेंदों में दो चौके और चार छक्के लगाए.
जिम्बाब्वे की जीत का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट.
रजा के आउट होने से मुकाबले में थोड़ा ट्विस्ट जरूर आया, जब अगली तीन गेंदों में एक और झटका लगा, लेकिन अंतिम ओवर में टोनी मुनयोंगा ने छक्का जड़कर जिम्बाब्वे की जीत पक्की कर दी. जिम्बाब्वे को आखिरी ओवर में आठ रन चाहिए थे. ओवर की तीसरी गेंद पर ब्रायन बेनेट विनिंग चौका लगाया. जिम्बाब्वे की यह टी20 इंटरनेशनल में दूसरी सबसे बड़ी जीत है.
बेनेट ने खेली अर्धशतकीय पारी
इस जीत में ब्रायन बेनेट की भी अहम भूमिका रही. ओपनिंग करते हुए बेनेट ने एक छोर संभाले रखा और अर्धशतक ठोका. उन्होंने 48 गेंदों में आठ चौकों के साथ 63 रन की नाबाद पारी खेली. इस अर्धशतक के साथ ही उन्होंने सीन विलियम्स की बराबरी कर ली और टीम के लिए इस फॉर्मेट में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. इस मामले में सबसे आगे कप्तान सिकंदर रजा हैं. उन्होंने 17 बार ये कारनामा किया है.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें