मध्य प्रदेश के रिद्धेश ने JEE MAINS में किस तरह किया टॉप, खुद बताए सक्सेस मंत्र, जानकर होगा फायदा!

मध्य प्रदेश के रिद्धेश ने JEE MAINS में किस तरह किया टॉप, खुद बताए सक्सेस मंत्र, जानकर होगा फायदा!


Last Updated:

इंदौर के रिद्धेश बेंडाले 99.992186 पर्सेंटाइल के साथ JEE Main की परीक्षा में टॉपर रहे हैं. उन्होंने यह सफलता कठिन मेहनत के दम पाई है. अब उन्होंने सक्सेस मंत्र बताए हैं.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने JEE Main सेशन-1 का परिणाम घोषित कर दिया. इसमें इंदौर के रहने वाले रिद्धेश बेंडाले 99.992186 पर्सेंटाइल के साथ मध्य प्रदेश में पहले स्थान पर रहे. इससे पहले वे इंटरनेशनल लेवल पर भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. उन्होंने फ्रांस में आयोजित 55वें इंटरनेशनल फिजिक्स‌ ओलंपियाड 2025 में स्वर्ण पदक जीता था. उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी उन्हें सम्मानित कर बधाई दी थी.

लोकल 18 से बात करते हुए रिद्धेश बेंडाले ने बताया है कि उन्हें यह सफलता कैसे मिली है. उन्होंने कहा कि वह सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रहते थे. साथ ही दिन में करीब 12 घंटे पढ़ाई करते थे, भले ही उनका JEE MAINs निकल गया हो, लेकिन अब वह एडवांस की तैयारी कर रहे हैं.

रिद्धेश ने बताया सफलता का मंत्र
रिद्धेश बेंडाले ने बताया कि वो पिछले 2 साल से लगातार कड़ी मेहनत कर रहे थे‌. इस दौरान उन्होंने अब लगातार अनुशासन बनाते हुए पढ़ाई की। रोजाना 12 घंटे तक पढ़ाई करते थे. सुबह 9 से दोपहर 2 तक कोचिंग और फिर घर पर भी देर रात 12 बजे तक पढ़ाई करते थे.‌ हालांकि इस दौरान रिफ्रेशमेंट के लिए वह छोटी-छोटी बॉक्स और अपने दोस्तों से बातचीत करना पसंद करते थे. ‌इस दौर में सोशल मीडिया एक बड़ा डिस्ट्रेक्शन है लेकिन वह इससे पूरी तरह से दूर थे उन्होंने अपना ध्यान पूरी तरह से केवल पढ़ाई पर केंद्रित रखा.

कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना चाहते हैं रिद्धेश
रिद्धेश बेंडाले के माता-पिता दोनों डॉक्टर हैं. उनके पिता एमडी पीडियाट्रिशियन और माता ईएनटी सर्जन हैं. जबकि वो आईआईटी मुंबई में दाखिला लेकर कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना चाहते हैं.

रटने के बजाए कांसेप्ट समझने पर दिया ध्यान
परीक्षा में कैसे तैयारी करें इस पर रिद्धेश बेंडाले का कहना है कि वह चीजों को रटने के बजाय उनके कांसेप्ट पर ध्यान देते थे. साथ ही जो छात्र बारहवीं में हैं और अप्रैल में होने वाली परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें वेटेज के अनुसार अपनी रणनीति बनानी चाहिए. साथ ही हर चैप्टर को गहराई से समझ लेने पर JEE को आसानी से क्वालिफाई किया जा सकता है.



Source link