अलीराजपुर जिले के आम्बुआ थाने में पुलिस ने वसीम मोहम्मद खान को गिरफ्तार किया है। उस पर एक हिंदू युवती से 15 दिनों तक बलात्कार करने का आरोप है। पुलिस ने उसे ‘लव जिहाद’ के आरोप में पकड़ा है। आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, वसीम खान ने पहले युवती को प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। युवती के परिजन ने 4 फरवरी से आम्बुआ थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गिरफ्तारी के बाद, आरोपी वसीम खान ने पुलिस को बताया कि उसने युवती को आलीराजपुर जिले के जोबट थाने के खिजार कॉलोनी में एक बिल्डिंग में रखा हुआ था। यह भी सामने आया है कि आरोपी वसीम खान पहले से शादीशुदा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
Source link