24 साल के स्टार ने T20 WC में खेली सबसे बड़ी पारी, अफगान टीम के लिए रचा इतिहास

24 साल के स्टार ने T20 WC में खेली सबसे बड़ी पारी, अफगान टीम के लिए रचा इतिहास


होमखेलक्रिकेट

24 साल के स्टार ने T20 WC में खेली सबसे बड़ी पारी, अफगान टीम के लिए रचा इतिहास

Last Updated:

Ibrahim Zadran record for afghanistan: इब्राहिम जादरान ने अफगानिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप डी मैच में कनाडा के खिलाफ ओपनिंग करते हुए जादरान ने 95 रन की नाबाद पारी खेली, जिससे साथी ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.

Zoom

इब्राहिम जादरान ने खेली ऐतिहासिक पारी.

नई दिल्ली. अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी ग्रुप मैच में कनाडा पर 82 रन से जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट से विदाई ली. ये दोनों ही टीमें टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी थीं. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान के युवा बल्लेबाज इब्राहिम जादरान की जबरस्त बैटिंग देखने को मिली. उन्होंने 56 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और 5 छक्कों के साथ नाबाद 95 रन बनाए. इस पारी के साथ जादरान ने इतिहास रच दिया. 24 साल का यह बल्लेबाज अफगानिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाला क्रिकेटर बन गया है.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link