T20 World Cup 2026: खतरे में आया विराट कोहली का ये प्रचंड रिकॉर्ड…इतने रन बनाते ही साहिबजादा फरहान रच देंगे इतिहास

T20 World Cup 2026: खतरे में आया विराट कोहली का ये प्रचंड रिकॉर्ड…इतने रन बनाते ही साहिबजादा फरहान रच देंगे इतिहास


T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान के तूफानी ओपनर साहिबजादा फरहान बेहतरीन फॉर्म में हैं. 18 फरवरी को उन्होंने ग्रुप स्टेज में नामीबिया के खिलाफ शतक ठोका. टी20 विश्व कप में उनकी ये पहली सेंचुरी है. वो पाकिस्तान के लिए टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाले दूसरे बैटर बने हैं. साहिबजादा अगर सुपर 8 में भी इसी तरह बल्लेबाजी करते हैं तो विराट कोहली का एक प्रचंड रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. यह रिकॉर्ड है टी20 विश्व कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का, जिसमें विराट कोहली नंबर एक पर काबिज हैं. उन्होंने 2014 में खेले गए टी20 विश्व कप में बल्ले से तबाही मचाकर कुल 319 रन बनाए थे.

साहिबजादा टी20 विश्व कप 2026 में अब तक 4 मैच खेलकर 73.33 की औसत से 220 रन बना चुके हैं, जिनमें 21 चौके और 11 छक्के शामिल हैं. वो एक शतक और एक फिफ्टी जड़ चुके हैं. अब अगर साहिबजादा 100 रन और बना लेते हैं तो वो टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे और विराट कोहली की बादशाहत खत्म हो जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source


T20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली- 319 रन (2014)

तिलकरत्ने दिलशान- 317 रन (2009)

बाबर आजम- 303 रन (2021)

महेला जयवर्धने- 302 रन (2010)

विराट कोहली – 296 रन (2022)

साहिबजादा के पास 5 मौके?

विराट कोहली का यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए साहिबजादा के पास एक-दो नहीं बल्कि पूरे 3 मौके हैं. सुपर 8 में पाकिस्तान को तीन मैच खेलने हैं. अगर टीम अच्छा प्रदर्शन करती है तो सेमीफाइनल और फाइनल में भी जगह बना सकती है. इस तरह साहिबजादा के पास 100 रन बनाने के लिए 5 मौके मिल सकते हैं और इन 5 पारियों में वो 100 रन आसानी से बना सकते हैं. अगर उन्होंने यह कमाल कर दिया तो कोहली का 12 साल पुराना रिकॉर्ड टूट जाएगा और फरहान नया इतिहास रच देंगे.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: सबसे बड़ा हीरो ही बन गया ‘जीरो’….बार-बार गंभीर-सूर्या का दिल तोड़ रहा ये खिलाड़ी



Source link