Last Updated:
T20 World Cup 2026 में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा लगातार तीन बार शून्य के स्कोर पर आउट हुए, लेकिन भारत का अभियान बिना रूके पटरी पर चल रहा है, लेकिन इस खिलाड़ी का बल्ले का नहीं चलना चर्चा का विषय बना हुआ है. शनिवार से सुपर-8 राउंड की शुरुआत हो रही है, ऐसे में 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में अभिषेक का बल्ला चलना जरूरी है.
अभिषेक शर्मा
अहमदाबाद: अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड कप के तीन मैच में एक भी रन न बना पाना भारतीय टीम के लिए टेंशन की बात है. इसका कारण या तो पेट के संक्रमण से उनका कमजोर होना है या फिर धीमे विकेट पर स्पिनरों के खिलाफ तकनीकी कमजोरी का उभरना है. अब 22 फरवरी को होने वाले सुपर-8 राउंड के पहले मैच में साउथ अफ्रीका शर्मा की इसी ‘चोट’ पर वार करने का प्लान बना रहा है.
फॉर्म अस्थायी, आत्मविश्वास स्थायी
अभिषेक का स्ट्राइक रेट 192 से ज्यादा का है, लेकिन अचानक उनकी फॉर्म खराब हो गई, जिसका मुख्य कारण पेट के संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में उनकी वापसी हो सकती है. फिर धीमी पिचों ने भी उनकी मदद नहीं की है. जिन्होंने इस प्रारूप और इस खिलाड़ी को करीब से देखा है उनका कहना है कि ‘फॉर्म अस्थायी है, उसका आत्मविश्वास स्थायी’ है.
खुद पहला ओवर फेंक सकते हैं मार्करम
अभिषेक शर्मा के पिछले आउट होने के तरीके को ध्यान से देखने के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मारक्रम पावरप्ले के अंदर दोनों छोर से कागिसो रबाडा या लुंगी एनगिडी को गेंदबाजी कराने के बजाय खुद ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी करने के बारे में सोच सकते हैं या फिर जॉर्ज लिंडे से गेंदबाजी करने को कह सकते हैं.
पहली बार इतने बुरे फॉर्म से गुजर रहे अभिषेक
अभिषेक शर्मा के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत से यह पहला चरण हैं, जहां उन्हें लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, यहीं पर बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक का भूमिका अहम हो जाती है. अभिषेक के आत्मविश्वास से भरे व्यक्तित्व को देखते हुए साफ लगता है कि वह कुछ निराशाओं से हिलने वाले नहीं हैं लेकिन उन्हें पता होगा कि भारत के टी-20 विश्व कप अभियान का एक बड़ा हिस्सा उनकी शुरुआत पर निर्भर करता है.
(एजेंसी से इनपुट के साथ)
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें