Who is Ishani Johar: भारतीय क्रिकेटर राहुल चाहर ने शुक्रवार (20 फरवरी) को सोशल मीडिया के जरिए बड़ा ऐलान किया. तेज गेंदबाज दीपक चाहर के भाई ने भावुक पोस्ट कर बताया कि उन्होंने शादी के रिश्ते को तोड़ने का फैसला किया है. राहुल ने पत्नी ईशानी जौहर को तलाक दे दिया. उन्होंने 4 साल के रिश्ते को अंत करने के पीछे जो वजह बताई है, वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. स्टार लेग स्पिनर ने 09 मार्च, 2022 में ईशानी से शादी की थी.
चार सालों तक जिंदगी के सफर में एक दूसरे का साथ निभाने के बाद दोनों ने शादी की चौथी सालगिरह के कुछ दिन पहले ही तलाक लेने का बड़ा फैसला किया है. आइए जानते हैं कि ईशानी जौहर कौन हैं? जिनसे अब क्रिकेटर राहुल चाहर अलग हो गए हैं.
कौन हैं ईशानी जौहर?
ईशानी जौहर का जन्म 1999 में बेंगलुरु में हुआ था. ईशानी पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं. राजस्थान विश्वविद्यालय से डिग्री लेने से पहले उन्होंने अपने शैक्षणिक जीवन का अधिकांश समय जयपुर और दिल्ली में बिताया। वह वर्तमान में बेंगलुरु में रहती हैं, जहां उन्होंने फैशन जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. ईशानी और राहुल चाहर सात साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. दोनों ने 2019 में सगाई की और शादी की ओर पहला कदम बढ़ाया. 09 मार्च, 2022 को गोवा में एक डेस्टिनेशन वेडिंग समारोह में दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे.
राहुल चाहर ने तलाक की क्या वजह बताई?
भारत के लिए 6 टी20 इंटरनेशनल और एक ODI खेल चुके राहुल चाहर ने शुक्रवार, 20 फरवरी को इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट कर लिखा, ”मैंने कम उम्र में ही शादी कर ली थी, इससे पहले कि मैं खुद को, अपनी कीमत को और उस जीवन को पूरी तरह समझ पाता जिसे मैं सचमुच जीना चाहता था. इसके बाद के वर्षों में मुझे कई ऐसे सबक सीखने को मिले जिनकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी और पिछले पंद्रह महीने अदालतों में बिताए, जहां मैंने धैर्य, सहनशीलता और सच्चाई से मिलने वाली ताकत सीखी.
राहुल चाहर ने आगे लिखा कि आज मेरे जीवन का वह अध्याय औपचारिक रूप से समाप्त हो रहा है. कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद, मेरे अंतिम निर्णय के साथ मामला सुलझ गया है, जिसमें मुझे काफी कीमत चुकानी पड़ी और इस तरह मेरे जीवन का यह चरण समाप्त हो गया है. मैं इस अध्याय को क्रोध या पछतावे के साथ नहीं, बल्कि स्पष्टता के साथ समाप्त कर रहा हूं.
ये भी पढ़ें: ईशान-सूर्या या बुमराह नहीं… ये खिलाड़ी है असली हीरा! ICC टूर्नामेंट में नहीं हारने का अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड