भारत-पाकिस्तान मैच ने तोड़ा सारे रिकॉर्ड, ICC के काम आई PCB की ड्रामेबाजी

भारत-पाकिस्तान मैच ने तोड़ा सारे रिकॉर्ड, ICC के काम आई PCB की ड्रामेबाजी


होमखेलक्रिकेट

भारत-पाकिस्तान मैच ने तोड़ा सारे रिकॉर्ड, ICC के काम आई PCB की ड्रामेबाजी

Last Updated:

भारत में आधिकारिक प्रसारण और डिजिटल पार्टनर जियोस्टार के अनुसार, जियोहॉटस्टार पर भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले ने 16.30 करोड़ (163 मिलियन) की अभूतपूर्व डिजिटल रीच दर्ज की, जो किसी भी आईसीसी टी20 इवेंट में किसी मैच की अब तक की सबसे ज्यादा रीच है. इसने 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल (भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका) की डिजिटल व्यूअरशिप को भी पीछे छोड़ दिया

Zoom

वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच ने तोड़ा व्यूवरशिप के सारे रिकॉर्ड

नई दिल्ली. कई हफ्तों तक ऐसा लग रहा था कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत–पाकिस्तान का मुकाबला शायद होगा ही नहीं, पाकिस्तान की ओर से बहिष्कार की धमकियां, बोर्डरूम में अल्टीमेटम और लाहौर में आपात आईसीसी बैठकों ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया था लेकिन जब आखिरकार कोलंबो में पहली गेंद फेंकी गई, तो यह मुकाबला पहले से भी ज्यादा बड़ा तमाशा बन चुका था. टूर्नामेंट को हिलाने वाली इस ड्रामेबाज़ी ने ही इसकी चमक को और बढ़ा दिया और जियोहॉटस्टार पर नया व्यूअरशिप रिकॉर्ड दर्ज हो गया.

बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के शुरुआती बहिष्कार के रुख से शुरू हुआ गतिरोध आखिरकार यू-टर्न पर खत्म हुआ. प्रतिबंधों पर चर्चा हुई, वित्तीय जुर्माने की बातें सामने आईं और पीसीबी ने कथित तौर पर कुछ रियायतों की मांग भी की. अंततः इस्लामाबाद ने टीम को खेलने का निर्देश दिया क्रिकेट बचा रहा और आंकड़ों ने इतिहास रच दिया.

भारत-पाक मैच ने बनाया नया रिकॉर्ड

भारत में आधिकारिक प्रसारण और डिजिटल पार्टनर जियोस्टार के अनुसार, जियोहॉटस्टार पर भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले ने 16.30 करोड़ (163 मिलियन) की अभूतपूर्व डिजिटल रीच दर्ज की, जो किसी भी आईसीसी टी20 इवेंट में किसी मैच की अब तक की सबसे ज्यादा रीच है. इसने 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल (भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका) की डिजिटल व्यूअरशिप को भी पीछे छोड़ दिया. वृद्धि बेहद तेज रही और इस मैच की रीच 2024 संस्करण के भारत–पाकिस्तान मुकाबले की तुलना में 56% ज्यादा रही. सिर्फ मोबाइल पर ही यह आईसीसी टी20 इवेंट के किसी भी लीग-स्टेज मैच की सबसे ज्यादा रीच बन गया, जो पिछले भारत–पाक मुकाबले से 1.2 गुना अधिक था. वहीं कनेक्टेड टीवी (CTV) पर रीच 2024 के मुकाबले 2.4 गुना ज्यादा रही.

अगर इस प्रतिद्वंद्विता के आकर्षण को लेकर कोई संदेह था, तो वॉच-टाइम के आंकड़ों ने उसे भी खत्म कर दिया. इस मैच ने सभी स्क्रीन पर कुल 20 अरब मिनट का जबरदस्त वॉच-टाइम दर्ज किया, जो पिछले संस्करण के मुकाबले 42% अधिक है. भारत की 61 रन की शानदार जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ उसका हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 8-1 हो गया.

टीवी पर भी बना रिकॉर्ड

टीवी पर भी इस मुकाबले ने 71% टीआरपी वृद्धि दर्ज की और 2021 के बाद से यह भारत–पाकिस्तान का सबसे ज्यादा रेटिंग वाला टी20 मुकाबला बन गया. स्ट्रीमिंग के दौर में भी यह साफ हो गया कि बड़े मुकाबले आज भी ‘अपॉइंटमेंट व्यूइंग’ बने हुए हैं. जियोस्टार के हेड – सेल्स (स्पोर्ट्स) अनुप गोविंदन ने कहा, “आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच का निर्माण और मुकाबला दोनों ही एक भव्य तमाशे के सभी तत्वों से भरपूर थे. रिकॉर्डतोड़ रीच और कंजम्प्शन यह दर्शाते हैं कि दुनिया भर के फैंस इस टूर्नामेंट से किस स्तर पर जुड़ते हैं. वहीं जियोस्टार के हेड ऑफ कंटेंट, स्पोर्ट्स – सिद्धार्थ शर्मा ने कहा, “भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए अभूतपूर्व व्यूअरशिप और एंगेजमेंट के आंकड़े एक बार फिर साबित करते हैं कि देश में आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप को लेकर किस स्तर का जुनून है.



Source link