मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का पलटवार: ‘औकात में रहो’ टिप्पणी को बताया जनता का अपमान, मंत्री का इस्तीफा मांगा – Dhar News

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का पलटवार:  ‘औकात में रहो’ टिप्पणी को बताया जनता का अपमान, मंत्री का इस्तीफा मांगा – Dhar News




धार कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अजय सिंह ठाकुर ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के प्रति की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इंदौर के भागीरथपुरा में हुई 35 मौतों के सवाल पर मंत्री के ‘औकात में रहो’ जैसे बयान को असंवेदनशील और प्रदेश की जनता का अपमान बताया। ठाकुर ने कहा कि यह टिप्पणी तब की गई जब नेता प्रतिपक्ष ने 35 लोगों की मौत से जुड़े सवाल उठाए थे। उन्होंने इस भाषा के प्रयोग को बेहद आपत्तिजनक करार दिया। मंत्री के इस्तीफे की मांग की
अजय सिंह ठाकुर ने सरकार से मांग की है कि ऐसे मंत्री से तत्काल इस्तीफा लिया जाए। उनका तर्क है कि जो जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवारों का दर्द नहीं समझ सकता, उसे सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कई परिवारों ने इस हादसे में अपने इकलौते कमाने वाले सदस्यों को खो दिया है, जिससे उनके सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। इसके बावजूद मंत्री का यह बयान सरकार की संवेदनहीनता को उजागर करता है। ठाकुर ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

विधानसभा में दिया था बयान दरअसल गुरुवार को विधानसभा में मंत्री वियवर्गीय ने नेता प्रतिपक्ष द्वारा सवाल पूछने पर उनसे कहा था कि औकात में रहो। इसी को लेकर कांग्रेस ने विरोध किया और मंत्री की भाषाशैली को लेकर सवाल उठाए।



Source link