मुरैना में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन: एक ही पुतले पर मुख्यमंत्री और मंत्री विजयवर्गीय की तस्वीरें लगाकर किया दहन – Morena News

मुरैना में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन:  एक ही पुतले पर मुख्यमंत्री और मंत्री विजयवर्गीय की तस्वीरें लगाकर किया दहन – Morena News




मुरैना में कांग्रेस के स्थानीय विधायक दिनेश गुर्जर के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी ने पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया गया। दोपहर करीब 1 बजे कांग्रेस विधायक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पुरानी कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री की तस्वीरें एक ही पुतले पर चस्पा कर नारेबाजी के बीच पुतला जलाया गया। मंत्रियों पर अमर्यादित भाषा के आरोप कांग्रेस ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री विजय शाह पर अमर्यादित बयानबाजी करने के आरोप लगाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस तरह के बयान मध्य प्रदेश की जनता, खासकर महिलाओं और बहन-बेटियों का अपमान हैं। कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर ने आरोप लगाया कि डॉ. मोहन यादव सरकार में आम जनता परेशान है। प्रदेश के कई इलाकों में दूषित पानी पीने से लोगों की मौतें हो रही हैं, लेकिन सरकार और जिम्मेदार मंत्री इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। गुर्जर ने कहा कि सरकार के मंत्री और अधिकारी भाषा की मर्यादा भूल चुके हैं और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है, इसी के विरोध में कांग्रेस ने पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया।



Source link