जिम्बाब्वे ने कल यानी 19 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार जीत हासिल की. इस जीत के साथ वह लीग स्टेज में खेले गए सभी मैचों में अजेय रहने वाली चौथी टीम बनी. भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज के अलावा अजेय रहने वाली जिम्बाब्वे चौथी टीम है. जिम्बाब्वे ने इस टूर्नामेंट के दौरान अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सभी को हौरान करने का कारनामा किया है.ऑस्ट्रेलिया को हराने पर लोगों को लग रहा था कि यह जिम्बाब्वे का तुक्का है लेकिन, उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल कर दिखाया कि उन्होंने खुद पर काम किया है. बहरहाल, आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे बल्लेबाज के बारे में जिसे इस टूर्नामेंट के दौरान कोई भी गेंदबाज आउट नहीं कर सका है. मतलब ये कि पूरे टी20 वर्ल्ड कप के दौरान वह खिलाड़ी नॉटआउट रहा है
ब्रायन बेनेट के नाम रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने इस टूर्नामेंट में बेहद ही धमाकेदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने अपनी दमदार बल्लेबाजी के दम पर अभी तक टूर्नामेंट में उम्दा खेल का प्रदर्शन दिखाया है. इसके साथ ही बेनेट ने अपने नाम पर एक अनोखा रिकॉर्ड कायम किया है. उन्हे अभी तक मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में कोई भी गेंदबाज आउट नहीं कर पाया है. मतलब साफ है कि वह इस टूर्नामेंट में अभी तक खेले लीग स्टेज के सभी 3 मैचों में नाबाद रहे हैं.
टूर्नामेंट के 6वें टॉप स्कोरर
ब्रायन बेनेट मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 6वें पायदान पर हैं. 3 मैचों की 3 पारियों में 62.90 के धमाकेदार औसत से 175 रन बनाने का कारनामा किया है. इस दौरान बेनेट ने 2 अर्धशतक लगाए हैं. लेकिन उनकी खास बात यह है कि वह 3 पारियों में नाबाद लौटे हैं. वहीं, उनका उच्चतम स्कोर 64 रनों का रहा है. बेनेट जिम्बाब्वे के लिए काफी बड़े मैच विनर साबित हुए हैं. अपनी टीम को सुपर-8 में पहुंचने में उन्होंने खास योगदान दिया है.
ब्रायन बेनेट का टी20 करियर
बात करें बेनेट की टी20 करियर की तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2023 में की थी. अभी तक अपने 3 साल के टी20 इंटरनेशनल करियर में उन्होंने 55 मैचों की 55 पारियों में 35.69 की औसत और 143.90 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 1771 रन बनाने का कारनामा किया है. यही नहीं उन्होंने अपने अभी तक के करियर में 1 शतक और 11 फिफ्टी लगाई हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 111 रनों का रहा है.
ये भी पढें:
T20WC 2026: अब तक 4 अजेय टीमें, लेकिन इस ‘शॉकिंग’ एंट्री ने बदला पूरा खेल, सुपर-8 में होगा बड़ा उलटफेर?