आज सुपर 8 में पाकिस्तान के सामने होगी डेंजर टीम, लाइव मैच का कैसे उठाएं मजा

आज सुपर 8 में पाकिस्तान के सामने होगी डेंजर टीम, लाइव मैच का कैसे उठाएं मजा


नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म हो चुके हैं. अब सुपर 8 की जंग शुरू होने जा रही है. न्यूजीलैंड और पाकिस्तान आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में आमने-सामने होंगे. यह मुकाबला आज (21 फरवरी) को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों ने अपने-अपने ग्रुप में तीन जीत और एक हार के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए सुपर 8 में जगह बनाई है. अब इस अहम चरण में हर मैच सेमीफाइनल तक पहुंचने का रास्ता तय करेगा.

ग्रुप स्टेज के चार में से तीन मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम को जीत मिली. मिचेल सैंटनर की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. पाकिस्तान की बात करें तो नीदरलैंड्स और अमेरिका को हराने के बाद टीम को भारत से हार का सामना करना पड़ा. आखिरी मैच में नामीबिया को हरा टीम सुपर 8 में पहुंची.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

मैच का समय और स्थान

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह सुपर 8 मुकाबला 21 फरवरी को शाम 7:00 बजे (आईएसटी) शुरू होगा. मैच से ठीक आधा घंटा पहले, यानी 6:30 बजे टॉस होगा. यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा, जो बड़े मुकाबलों की मेजबानी के लिए जाना जाता है.

टीवी और लाइव स्ट्रीमिंग जानकारी

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर अलग अलग भाषा में देखा जा सकता है. मुकाबलो को मोबाइल, स्मार्ट टीवी या लैपटॉप पर ऑनलाइन देखने के लिए दर्शक जियो होस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं.

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन

साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान) बाबर आजम, ख्वाजा नफे, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर) मोहम्मद नवाज/फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, अबरार अहमद.

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी/लॉकी फर्ग्यूसन



Source link