उस्मान तारिक सिर पर क्यों बांधते हैं ग्रीन बैंड? बॉलिंग की मिस्ट्री के साथ खोला राज, टोटका या कुछ और?

उस्मान तारिक सिर पर क्यों बांधते हैं ग्रीन बैंड? बॉलिंग की मिस्ट्री के साथ खोला राज, टोटका या कुछ और?


PAK vs NZ: पाकिस्तान के चर्चित गेंदबाज उस्मान तारिक अभी भी सुर्खियों में बने हुए हैं. सुपर-8 के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनपर सभी का फोकस था लेकिन बारिश विलेन बन गई. टॉस पाकिस्तान ने जीता और बैटिंग का फैसला किया लेकिन एक गेंद भी नहीं फेंकी गई. लेकिन इस बीच उस्मान तारिक खुद की बॉलिंग पर खुलकर बात की. तारिक मैदान में उतरने से पहले सिर पर हरे रंग का बैंड बांधते हैं. उन्होंने इस बारे में भी बताया.

क्या बोले उस्मान तारिक?

उस्मान तारिक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के रद्द होने से पहले कहा, ‘मुझे उम्मीद नहीं थी कि मुझे सभी लेजेंड्स और आप लोगों (कमेंटेटर्स) से इतनी हाइप और तारीफ मिलेगी. मैं सच में हर पल का मजा ले रहा हूं और अपनी परफॉर्मेंस का भी. मैं कुछ और एनर्जी और एक्साइटमेंट लाने का इंतजार कर रहा हूं. सच कहूँ तो, छह या सात साल पहले मैं डोमेस्टिक क्रिकेट खेल रहा था. मुझे नहीं लगता कि मैं आज जितना तैयार होता. इसलिए मुझे नहीं पता कि उस समय मेरा रिस्पॉन्स क्या होता.’

Add Zee News as a Preferred Source


क्यों है अजीब एक्शन?

तारिक ने एक्शन पर कहा, ‘यह एक्शन भी शुरू से ही डेवलप हुआ था जब मैं टेनिस बॉल से बॉलिंग करता था. अगर आप स्लो मोशन में मेरा एक्शन देखेंगे, तो आप देखेंगे कि टाइमिंग अभी भी है. लेकिन मैं धीरे-धीरे मूव कर रहा हूं. मैं बस अपने बॉलिंग एक्शन के फ्रैक्शन्स को तोड़ने की कोशिश करता हूं. यह मेरे लिए ऐसे ही काम कर रहा है. यह शुरू से ही है और यह मेरे लिए बहुत अच्छा काम कर रहा है.’

ये भी पढे़ं.. गर्लफ्रेंड संग टीम इंडिया के गब्बर ने लिए सात फेरे, सामने आई दूसरी शादी की तस्वीरें

हरा बैंड क्यों बांधते हैं तारिक?

तारिक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के लिए कहा, ‘हमारे पास एक प्लान है और हम उस प्लान को एग्जीक्यूट करने की कोशिश करेंगे. अगर विकेट में स्पिनर्स के लिए कुछ है, तो यह निश्चित रूप से हमारे प्लान को एग्जीक्यूट करने में हमारी मदद करेगा. यह एक और गेम है और हम सच में इसे जीतने पर फोकस कर रहे हैं. इस राउंड का पहला गेम जीतना एक अच्छी शुरुआत होगी.’

उन्होंने हेडबैंड पर कहा, ‘कभी-कभी बाल मेरी आँखों के सामने आ जाते हैं और मेरा ध्यान भटकाते हैं, इसलिए मैं हेडबैंड पहनता हूं. क्योंकि इसकी इतनी तारीफ हुई है तो मैं अब इसे पहने रहना चाहता हूं भले बाल छोटे ही क्यों न हों.’



Source link