ऑस्ट्रेलिया के जख्मों पर छिड़का नमक, इंग्लैंड के खिलाड़ी ने सरेआम उड़ाया मजाक

ऑस्ट्रेलिया के जख्मों पर छिड़का नमक, इंग्लैंड के खिलाड़ी ने सरेआम उड़ाया मजाक


ऑस्ट्रेलिया का साल 2026 टी20 वर्ल्ड कप में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा है. पूरे टूर्नामेंट के दौरान ओमान के खिलाफ वह  महज 1 मैच जीतने में कामयाब रहे. ऐसे में टूर्नामेंट खत्म होते-होते कंगारु खिलाड़ी अपनी लाज बचाने में कामयाब रहे. इस बीच इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज  जैकब बेथल ने ऑस्ट्रेलिया के टी20 विश्व कप 2026 से जल्दी बाहर होने पर बेबाक राय दी है. हल्के लेकिन चुटीले अंदाज में उन्होंने कहा कि एशेज प्रतिद्वंद्वी को ग्रुप स्टेज से बाहर होते देखना उन्हें “अच्छा” लगा.ग्रुप बी में लगातार अच्छा प्रदर्शन न कर पाने की वजह से ऑस्ट्रेलिया सुपर 8 में जगह नहीं बना सका और टूर्नामेंट से बाहर हो गया.  बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल से बातचीत में बेथेल ने कहा कि मौजूदा चैंपियन टीम पूरे टूर्नामेंट के दौरान अपनी लय हासिल ही नहीं कर पाई.

बेथल ने उड़ाया मजाक
जैकब बेथल ने कहा, “उन्हें बाहर होते देखना अच्छा लगा. टूर्नामेंट में उनकी शुरुआत कमजोर रही थी. ग्रुप स्टेज में अगर आप पहले मैचों से ही प्रभाव नहीं छोड़ते, तो बाहर होने का खतरा बना रहता है. ऐसे में उनके लिए यह काफी निराशाजनक रहा होगा.”

ऐसे थमा ऑस्ट्रेलिया का सफर 

Add Zee News as a Preferred Source


ऑस्ट्रेलिया ने 11 फरवरी को कोलंबो में आयरलैंड के खिलाफ 67 रन की जीत के साथ टूर्नामेंट की दमदार शुरुआत की. शुरुआत से लगा कि टीम लय में है, लेकिन यह रफ्तार ज्यादा दिन कायम नहीं रह सकी. जिम्बाब्वे के खिलाफ 23 रन से मिली हार ने उनकी पकड़ ढीली कर दी. इसके बाद श्रीलंका ने आठ विकेट से हराकर उनकी मुश्किलें और बढ़ा दीं.आगे बढ़ने के लिए ऑस्ट्रेलिया को बाकी मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ा. मगर 17 फरवरी को कैंडी में जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया और दोनों टीमों को अंक बांटने पड़े. 

सुपर-8 का सफर हुआ खत्म
इस नतीजे के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की सुपर 8 में पहुंचने की सारी उम्मीदें खत्म हो गईं.इस हार को और भी दर्दनाक बनाने वाली बात थी . 2024 टी20 विश्व कप के बाद से ऑस्ट्रेलिया ने अपनी आठ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में से पांच जीती थीं, केवल दो हारी थीं और एक ड्रॉ रही थी. 

सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई. कुछ फैंस का मानना था कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टी20 से ज्यादा टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान देते हैं.हालांकि ओमान के खिलाफ जीत के बाद लेग स्पिनर Adam Zampa ने इन बातों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने साफ कहा कि कोचिंग स्टाफ और टीम मैनेजमेंट टी20 की तैयारी पर पूरा फोकस रखते हैं. उनके मुताबिक इस फॉर्मेट को लेकर टीम की प्रतिबद्धता में कभी कोई कमी नहीं रही.

ये भी पढ़ें: IND VS SA T20WC: हार्दिक पांड्या ने दिया इस खिलाड़ी को हर्षित राणा जैसा जख्म, नेट्स में हुई अन्होंनी से टेंशन में फैंस



Source link